🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

JSSC CGL Scam : पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई तेज, अभय तिवारी की रिमांड 3 दिन बढ़ी

JSSC CGL Scam : सीआईडी ने अभय तिवारी की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है. पेपर लीक मामले में अब तक 60 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है. वेबेल के मालिक मिथिलेश सिंह की तलाश भी जांच एजेंसी कर रही है.

विज्ञापन

JSSC CGL Scam : सीआईडी ने अभय तिवारी की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है. पेपर लीक मामले में अब तक 60 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ हो चुकी है. वेबेल के मालिक मिथिलेश सिंह की तलाश भी जांच एजेंसी कर रही है.

विज्ञापन

JSSC CGL Scam : झारखंड में जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. सीआईडी ने टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय कुमार तिवारी से पूछताछ के लिए उसकी रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ा दी है. दूसरी ओर, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी से पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

JSSC CGL Scam : 60 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ, पेपर लीक की कड़ियां खंगाल रही SIT

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे की अध्यक्षता में गठित एसआईटी लगातार संदिग्धों और आरोपियों से पूछताछ कर रही है. जांच के दौरान अब तक 60 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किये जा चुके हैं.

जेल में बंद श्वेता गुप्ता निलंबित, 22 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

जांच के केंद्र में अभय कुमार तिवारी भी है. पूछताछ में उसने पहले कथित तौर पर बताया था कि 12-12 लाख रुपये देकर पेपर लीक कराया गया था. उसके अनुसार बोकारो में अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्न और उत्तर रटवाये गये थे. अभय ने यह भी दावा किया था कि वह खुद इस पूरी प्रक्रिया से लाभान्वित होकर परीक्षा में सफल हुआ था.

सीआईडी अब उसके बयानों के आधार पर पेपर लीक के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.

परीक्षा एजेंसी वेबेल के मालिक की तलाश

जांच में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी वेबेल की भूमिका भी जांच के दायरे में है. एजेंसी पर जेएसएससी सीजीएल का प्रश्नपत्र लीक कराने का आरोप है.

सीआईडी को एजेंसी के मालिक मिथिलेश सिंह की तलाश है. जांच एजेंसी उससे पूछताछ कर मामले में पेपर लीक से जुड़े आरोपों और कथित नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस

14वें JPSC मामले में 5 आरोपियों की जमानत पर 2 सितंबर को सुनवाई

दूसरी ओर, 14वें जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांग्ते समेत पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तारीख तय की है. सुनवाई के दौरान सीआईडी ने अदालत में केस डायरी भी पेश की.

जमानत मांगने वालों में पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांग्ते, अभय कुमार तिवारी, श्वेता गुप्ता, सुमन सौरव और उमेश कुमार शामिल हैं.

सीआईडी ने एल खियांग्ते को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया था. वहीं, अभय कुमार तिवारी की गिरफ्तारी 22 जुलाई को गोड्डा से हुई थी. अभय ब्लैकलिस्टेड कंपनी टीडीपीएल में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत था. श्वेता गुप्ता जेपीएससी में परीक्षा नियंत्रक के पद पर थीं.

मामले में अब अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी. वहीं, जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआईडी की पूछताछ और संदिग्धों की पड़ताल जारी है.

इसे भी पढ़ें-

मानसून में बिजली गिरने और फॉल्ट से बचाव की तैयारी, 4.25 करोड़ के उपकरण खरीदेगा JUSNL
रिम्स जमीन मामले में शुभम साबू को जमानत, ACB की जांच पर कोर्ट ने उठाए सवाल
झारखंड में 1744 नियुक्तियां खत्म, JET से लेकर CDPO तक पर सरकार का बड़ा फैसला
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
84%
4.1m/s
91%
शनि
29 °
रवि
36 °
सोम
35 °
मंगल
34 °
बुध
34 °

अन्य खबरें