🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,078.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,11,543.89 💵 USD / INR : ₹ 95.24 📈 Sensex : 77,689.94 (0.04%) 📊 Nifty 50 : 24,275.85 (-0.24%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,078.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,11,543.89 💵 USD / INR : ₹ 95.24 📈 Sensex : 77,689.94 (0.04%) 📊 Nifty 50 : 24,275.85 (-0.24%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड के स्कूलों में 27 अगस्त से तीन दिवसीय खेल अभियान, 30 को भी खुलेंगे विद्यालय

National Sports Day : झारखंड के सरकारी स्कूलों में 27 अगस्त से तीन दिवसीय खेल अभियान शुरू होगा. 28 अगस्त की गतिविधियां रक्षाबंधन की छुट्टी के कारण 27 अगस्त को होंगी. 29 और 30 अगस्त की गतिविधियां तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी और 30 अगस्त को स्कूल भी खुलेंगे.

विज्ञापन

National Sports Day : झारखंड के सरकारी स्कूलों में 27 अगस्त से तीन दिवसीय खेल अभियान शुरू होगा. 28 अगस्त की गतिविधियां रक्षाबंधन की छुट्टी के कारण 27 अगस्त को होंगी. 29 और 30 अगस्त की गतिविधियां तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी और 30 अगस्त को स्कूल भी खुलेंगे.

विज्ञापन

National Sports Day : झारखंड के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इस बार तीन दिनों तक खेल और अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. झारखंड शिक्षा परियोजना ने सभी जिलों को कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं. 28 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश रहने के कारण उस दिन की गतिविधियों को एक दिन पहले 27 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

National Sports Day : रक्षाबंधन की छुट्टी ने बदला कार्यक्रम

राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत 28 अगस्त को होने वाली गतिविधियां अब 27 अगस्त को ही करायी जाएंगी. इसके बाद 29 और 30 अगस्त की गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक होंगी.

पेपर लीक मामले में CID की कार्रवाई तेज, अभय तिवारी की रिमांड 3 दिन बढ़ी

खास बात यह है कि 30 अगस्त को रविवार होने के बावजूद स्कूल खुले रहेंगे. इस दिन विद्यालयों का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा, ताकि अभियान की गतिविधियां तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जा सकें.

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ बनेगा अभियान का आधार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर देशभर में तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है. इसका विषय ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ रखा गया है.

अभियान में केवल सरकारी विद्यालय ही नहीं, बल्कि सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को भी शामिल किया गया है. स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ दूसरी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी.

जेल में बंद श्वेता गुप्ता निलंबित, 22 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी

स्कूलों में खेल सामग्री से लेकर प्राथमिक उपचार तक की तैयारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध रखने को कहा गया है. इसके अलावा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था और विद्यार्थियों के लिए पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी होगी.

प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा. इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ना है.

इसे भी पढ़ें-

मानसून में बिजली गिरने और फॉल्ट से बचाव की तैयारी, 4.25 करोड़ के उपकरण खरीदेगा JUSNL
रिम्स जमीन मामले में शुभम साबू को जमानत, ACB की जांच पर कोर्ट ने उठाए सवाल
झारखंड में 1744 नियुक्तियां खत्म, JET से लेकर CDPO तक पर सरकार का बड़ा फैसला
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
79%
4.6m/s
100%
बुध
31 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
29 °
रवि
30 °

अन्य खबरें