🟡 Gold (10g) : ₹ 1,40,495.71 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,683.92 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 77,582.61 (0.06%) 📊 Nifty 50 : 24,236.10 (0.02%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,40,495.71 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,683.92 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 77,582.61 (0.06%) 📊 Nifty 50 : 24,236.10 (0.02%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Koderma News: रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Koderma News: कोडरमा में एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तिलैया क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइनमैन को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. पांच हजार रुपये घूस लेते ही एसीबी टीम ने आरोपी को दबोच लिया.

विज्ञापन

Koderma News: कोडरमा में एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तिलैया क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइनमैन को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. पांच हजार रुपये घूस लेते ही एसीबी टीम ने आरोपी को दबोच लिया.

विज्ञापन

Koderma News: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच गुरुवार को कोडरमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की. हजारीबाग एसीबी की टीम ने तिलैया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बिजली विभाग के एक लाइनमैन को घूस लेते हुए पकड़ लिया. आरोपी कर्मचारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

जानकारी के अनुसार एसीबी को लाइनमैन द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी. प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को पैसे लेते ही दबोच लिया गया.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिजली सब-डिवीजन में मची हलचल

कार्रवाई के बाद झुमरी तिलैया बिजली सब-डिवीजन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में हलचल तेज हो गई. एसीबी अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

इसे भी पढ़ें-रांची में 27 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, गुमला को नक्सलमुक्त होने का दावा

इसे भी पढ़ें-ईंधन संकट के बीच झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल कोर्टों में होगी वर्चुअल सुनवाई

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बालू कारोबार पर सख्ती, बिना चालान पकड़े गये तो देना होगा 5 लाख का जुर्माना

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बढ़ेगी ट्रैफिक मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने MVI के 21 नए पदों को दी मंजूरी

इसे भी पढ़ें-झारखंड में मलेरिया का विस्फोट, 42 हजार पार केस; 5 जिले बने हॉटस्पॉट

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
33 ° C
33 °
33 °
66%
3.1m/s
100%
शुक्र
34 °
शनि
38 °
रवि
36 °
सोम
37 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें