🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,612.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,613.11 💵 USD / INR : ₹ 95.64 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,612.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,613.11 💵 USD / INR : ₹ 95.64 📈 Sensex : 78,009.25 (0.05%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jharkhand Weather : झारखंड में कोहरा का कहर; 4 से 6 जनवरी के बीच ठंड और बढ़ेगी, 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather : झारखंड के 15 जिलों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुमला में राज्य का सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया, जबकि रांची में न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 से 6 जनवरी के बीच तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : झारखंड के 15 जिलों में अगले दो दिनों तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुमला में राज्य का सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया, जबकि रांची में न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 से 6 जनवरी के बीच तापमान में और गिरावट आने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : झारखंड में मौसम की स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है. विभाग ने राज्य के 15 जिलों में अगले दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी 4 जनवरी को सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी.

मौसम विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गुमला में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

ताजा मौसम आंकड़ों के मुताबिक राज्य में सबसे अधिक ठंड गुमला में महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डाल्टनगंज और पाकुड़ में तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि खूंटी में यह 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 4 जनवरी से 6 जनवरी के बीच तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. उनके अनुसार इस अवधि में न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक और नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का असर और तेज होगा.

इसे भी पढ़ें-रांची से चलनेवाली कई ट्रेनों का टाइम टेबल 1 जनवरी 2026 से बदलेगा, जानें डिटेल्स

इसे भी पढ़ें-थाने के मालखाना में रखा 200 किलो गांजा खा गए चूहे

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
89%
3.1m/s
100%
शनि
35 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
32 °
बुध
32 °

अन्य खबरें