विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में 13-14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और बाढ़ का खतरा

Bihar Weather: बिहार में 13 और 14 अगस्त को कई जिलों में भारी से भयंकर बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी.

Bihar Weather: बिहार में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए कई जिलों में भारी से भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त को पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में मूसलधार बारिश की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है. वहीं, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, किशनगंज, खगड़िया और मुंगेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जबकि 21 जिलों को येलो अलर्ट श्रेणी में रखा गया है.

14 अगस्त को इन जिलों में सतर्कता जरूरी

इसे भी पढ़ें-फ्री बिजली के बाद अब मिलेगा सोलर पैनल, संवाद कार्यक्रम में CM नीतीश ने किया ऐलान

मौसम विभाग का कहना है कि 14 अगस्त को 25 जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में भारी बारिश की संभावना के साथ गरज-चमक और वज्रपात का खतरा भी रहेगा. किसानों और आम लोगों को खुले में न रहने की सलाह दी गई है. आपदा प्रबंधन विभाग ने भी स्थिति को देखते हुए अलर्ट मोड अपना लिया है.

बिहार में 13-14 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और बाढ़ का खतरा Bihar Weather 1

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में जोरदार बारिश

आपदा प्रबंधन विभाग ने पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और मुंगेर के लिए अगले 2-3 घंटों में तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी है. लोगों से अपील की गई है कि मौसम साफ होने तक घरों में ही रहें.

इसे भी पढ़ें-संसद में विपक्ष का हंगामा, फिर भी पास हुए 8 अहम विधेयक — जानें पूरी सूची

नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर

लगातार हो रही बारिश से गंगा, कोसी, गंडक, पुनपुन, फल्गु और सोन समेत कई नदियां उफान पर हैं. कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ रही है. बढ़ते जलस्तर के कारण लोग दिन-रात भय और अनिश्चितता में समय बिता रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भारी बारिश और बिजली गिरने का डर

रक्षाबंधन पर बड़ा एलान, तेजस्वी यादव वसूली कर बहनों के देंगे 70 हजार करोड़ का शगुन

राजद की सीटों पर कांग्रेस-वाम दल की नजर, महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज

बिहार विधानसभा में विपक्ष के काले कपड़ों पर नीतीश कुमार ने कसा तंज, खूब बरसे सीएम

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
65%
4.2m/s
100%
सोम
41 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
44 °
शुक्र
44 °

अन्य खबरें