विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bulldozer Action Video : जयपुर के चोमू में बुलडोजर एक्शन, इमाम चौक के अवैध निर्माण जमींदोज

Bulldozer Action : जयपुर के चोमू इलाके में इमाम चौक पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की. नगर परिषद और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया. नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाने वालों के परिसरों को सील कर दिया गया.

विज्ञापन

Bulldozer Action : जयपुर के चोमू इलाके में इमाम चौक पर बने अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की. नगर परिषद और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया. नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाने वालों के परिसरों को सील कर दिया गया.

विज्ञापन

Bulldozer Action : राजस्थान की राजधानी जयपुर के चोमू इलाके में इमाम चौक क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त किया. इस कार्रवाई का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किया गया है.

चोमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने कहा कि जो भी नियमों का उल्लंघन कर रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने बताया कि पुलिस बल नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मौके पर तैनात है और चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-इंडिया की पहली बुलेट ट्रेन; पटरी पर कब दौड़ेगी? यहां जानें फाइनल डेट

वहीं, चोमू नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक संदीप सिंह कविया ने जानकारी दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले करीब 20 से 22 लोगों को तीन दिन पहले नोटिस जारी किया गया था. नोटिस में तय समय के भीतर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा पूरी होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया.

इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को गिराया और जिन परिसरों ने नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाया था, उन्हें सील कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें-नए साल के पहले दिन रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन; 25,000 घूस लेते UDC गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-जहरीली धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, हवा हुई सांस लेने लायक नहीं; AQI 400 के पार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
79%
2.1m/s
15%
गुरु
30 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन