विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए यात्री बस, ट्रक, कार और इलेक्ट्रिक वाहन की दरें तय, कुल 650+ वाहन होंगे तैनात

Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 : रांची नगर निगम चुनाव 2026 के लिए जिला प्रशासन ने 650 से अधिक वाहनों की तैयारी पूरी कर ली है. सभी वाहनों की दैनिक भाड़े की दरें तय कर दी गई हैं और मोरहाबादी मैदान मुख्य केंद्र बनाया गया है. बस, ट्रक, कार, ऑटो, बाइक और इलेक्ट्रिक वाहन चुनावी कार्य में इस्तेमाल होंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 : रांची नगर निगम चुनाव 2026 के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था पूरी तरह तैयार कर ली है. चुनाव कार्य में 650 से अधिक वाहन तैनात होगी. प्रशासन ने इन वाहनों के लिए दैनिक भाड़े की दरें तय की हैं. सभी वाहन 21 और 22 फरवरी को मोरहाबादी मैदान में जमा होंगे. जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन, वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं.

मोरहाबादी मैदान में वाहन वेरिफिकेशन के लिए विशेष कार्यालय

चुनाव में बस, मिनी बस, कार, जीप, ट्रक, ऑटो, टेंपो, बाइक, साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल होंगे. मोरहाबादी मैदान में इन वाहनों की साइनिंग और सत्यापन के लिए विशेष कार्यालय बनाया जाएगा. इसी स्थान से मतदान कर्मी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस और अन्य चुनाव से जुड़े कर्मियों को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा. इन वाहनों का इस्तेमाल ईवीएम और अन्य चुनावी सामग्री की सुरक्षित ढुलाई के लिए भी होगा.

यात्री बसों की दरें सीट क्षमता पर आधारित

प्रशासन ने यात्री बसों के लिए दरें उनकी सीट क्षमता के अनुसार तय की हैं:

  • 49 सीट या उससे अधिक वाली बस: 3530 रुपये प्रतिदिन
  • 33–48 सीट वाली बस: 2980 रुपये प्रतिदिन
  • 23–32 सीट वाली बस: 2520 रुपये प्रतिदिन
  • 14–22 सीट वाली मिनी बस: 1800 रुपये प्रतिदिन
  • 8–13 सीट वाली मिनी बस: 800–1400 रुपये प्रतिदिन

मालवाहक वाहनों की दरें भार क्षमता पर

मालवाहक वाहनों के लिए भुगतान उनके भार क्षमता के अनुसार होगा:

  • 7500 किलोग्राम तक का ट्रक: 1650 रुपये प्रतिदिन
  • 7500–12000 किलोग्राम: 2480 रुपये प्रतिदिन
  • 12000 किलोग्राम से अधिक: 2740 रुपये प्रतिदिन

कार, जीप और अन्य हल्के वाहनों की दरें अलग हैं. वातानुकूलित (एसी) वाहनों के लिए:

  • एर्टिगा, सेंट्रो, इंडिका, विंगर, फोर्ड: 1340 रुपये; नॉन-एसी: 1170 रुपये
  • एसेंट, सिएना, जाइलो: एसी 1470, नॉन-एसी 1280
  • इनोवा: एसी 1520, नॉन-एसी 1340
  • स्विफ्ट, इंडिगो: एसी 1340, नॉन-एसी 1220
  • स्कॉर्पियो, टाटा सफारी, टवेरा, शेवरलेट, बीट, वरना: 1470 रुपये प्रतिदिन

दोपहिया, तिपहिया और इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल

ऑटो रिक्शा: 620 रुपये प्रतिदिन
मोटरसाइकिल और स्कूटर: 250 रुपये प्रतिदिन
साइकिल: 50 रुपये प्रतिदिन

चुनाव कार्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को भी शामिल किया गया है:

  • महिंद्रा एक्सयूवी 400 ईवी, टाटा नेक्सन ईवी, टाटा टिगोर ईवी: एसी 1470, नॉन-एसी 1280
  • टाटा पंच ईवी, टाटा टियागो ईवी: एसी 1340, नॉन-एसी 1170
  • इलेक्ट्रिक ऑटो: 620 रुपये
  • ई-रिक्शा और ई-कार्ट: 400 रुपये प्रतिदिन

इसे भी पढ़ें-एमएस धोनी होंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, एमओयू पर जल्द होगा हस्ताक्षर

इसे भी पढ़ें-विदेश दौरे से झारखंड लौटे CM हेमंत सोरेन, बोले-प्रगति के नए अवसर सामने आएंगे

इसे भी पढ़ें-चाईबासा में दो दिन चले अभियान में 17 नक्सली ढेर, सुरक्षा बलों ने साझा की कहानी

इसे भी पढ़ें-कर्तव्य पथ पर IAF ने राफेल, सुखोई और मिग-29 से दिखाया शौर्य, सिंदूर फॉर्मेशन से रोशन किया आसमान

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
55%
2.2m/s
34%
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें