विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची में सड़क हादसा; तेज रफ्तार गाड़ी ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 4 घायल

Ranchi Road Accident : रांची के चुटिया इलाके में देर रात तेज रफ्तार वाहन ने लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में धर्मेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायल लोगों को तुरंत गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Ranchi Road Accident : रांची के चुटिया इलाके में रेलवे कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान देर रात हादसा हुआ. रात लगभग 11 बजे तेज रफ्तार थार गाड़ी ने समारोह से लौट रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में हटिया सिंहमोड़ निवासी धर्मेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं अन्नपूर्णा नायडू, संदीप महतो, प्रशांत गौरव और अमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल लोगों को तुरंत गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कैसे हुई घटना?

घोषित कार्यक्रम में भोजन के बाद लोग स्टेशन (कृष्णापुरी) की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें रौंद दिया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से डोरंडा की ओर भाग गया. सूचना मिलते ही चुटिया पुलिस और आरपीएफ टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है. शहर के विभिन्न इलाकों में आरोपी वाहन चालक की तलाश के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में ठंड जारी, तापमान में और गिरावट के संकेत, जानें कब से मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें-रांची में बनेगा पूर्वी भारत का बड़ा AI डेटा सेंटर, डिजिटल हब बनाने की तैयारी

इसे भी पढ़ें-विनय चौबे के काले धन से निवेश का शक, दूसरे राज्यों तक पहुंची जांच

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
50%
3.6m/s
1%
रवि
34 °
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °

अन्य खबरें