वायरल वीडियो

आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण पर बड़ा संदेश संभव

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, ऐसे समय में जब महिला आरक्षण बिल समेत तीन अहम विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सके. इस घटनाक्रम के बाद सियासी माहौल गरमाया हुआ है और अब सभी की नजरें पीएम के संबोधन पर टिकी हैं.

PM Modi Address Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. यह घोषणा ऐसे समय में सामने आई है जब संसद में महिला आरक्षण से जुड़े अहम विधेयकों के पास न हो पाने के बाद सियासी माहौल बेहद गरमाया हुआ है. संबोधन का विषय अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री हालिया घटनाक्रम पर अपनी बात रख सकते हैं. महिला प्रतिनिधित्व जैसे बड़े मुद्दे पर आए इस घटनाक्रम ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और अब सबकी नजरें प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिकी हुई हैं.

संसद में तीन बड़े विधेयक नहीं हो सके पारित

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश संशोधन विधेयक—इन तीनों प्रस्तावों को जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका, जिसके कारण वे पारित नहीं हो पाए. संवैधानिक संशोधन विधेयक के लिए विशेष बहुमत जरूरी होता है, जो इस बार सरकार जुटा नहीं सकी. यह स्थिति इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि 2014 के बाद से लगातार सत्ता में रही सरकार के लिए यह पहली बार है जब कोई बड़ा संवैधानिक संशोधन प्रस्ताव सदन में पारित नहीं हो सका. संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण सुधार पर सहमति बनाने का चूक गया अवसर है.

CCS बैठक में जताई गई नाराजगी

शनिवार को संसद भवन में आयोजित कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में प्रधानमंत्री ने विधेयक के पारित न हो पाने पर गहरी निराशा व्यक्त की. उन्होंने विपक्षी दलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस फैसले पर उन्हें भविष्य में पछताना पड़ सकता है और इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी होगी. साथ ही यह भी कहा गया कि विपक्ष अपनी स्थिति को लेकर सफाई देने की कोशिश कर रहा है.

संबोधन को लेकर बढ़ी उत्सुकता

प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं. माना जा रहा है कि वह इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर अपना पक्ष रख सकते हैं. हालांकि आधिकारिक एजेंडा सामने न आने के कारण संबोधन को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

पीएम मोदी पहले भी देश को संबोधित कर चुके हैं.

  • 8 नवंबर, 2016 को पीएम मोदी ने नोटबंदी (Demonetization) की ऐतिहासिक घोषणा की थी.
    19 मार्च, 2020 को पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था. उस समय कोरोना महामारी चरम पर था.
  • 24 मार्च, 2020 को पीएम मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी. उस समय भी पीएम ने राष्ट्र को संबोधित किया था.
  • 3 अप्रैल, 2020 कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए दीये जलाने (9 मिनट) का आह्वान किया था.
  • 14 अप्रैल, 2020 को पीएम मोदी ने लॉकडाउन विस्तार की घोषणा की थी.
  • 12 मई, 2020 को पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा की थी.
  • 7 जून, 2020 को पीएम मोदी ने कोरोना टीकाकरण (Vaccine) अभियान को लेकर देश को संबोधित किया था.
  • 19 नवंबर, 2021 को पीएम मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी. उस समय भी उन्होंने देश को संबोधित किया था.
  • 12 मई, 2025 को पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और राष्ट्रीय सुरक्षा पर देश को संबोधित किया था.

इसे भी पढ़ें-हरिवंश फिर बने उपसभापति, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुनाव, PM मोदी ने दी बधाई

इसे भी पढ़ें-दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर टली बड़ी दुर्घटना, टकराए 2 विमान, विंग में हुआ नुकसान

इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी बोले, महिला अधिकारों का विरोध करने वालों को महिलाओं ने नहीं किया माफ

इसे भी पढ़ें-लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर घमासान, 3 विधेयकों ने बढ़ाई सियासी गर्मी

इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु के सीएम स्टालिन का तीखा विरोध, प्रस्तावित कानून की कॉपी जलाकर जताया आक्रोश

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में दर्दनाक आग हादसा, रोहिणी में एक परिवार के 3 लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में दर्दनाक आग हादसा, रोहिणी में एक परिवार के 3 लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ के वेदांता प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर ब्लास्ट से 10 श्रमिकों की मौत

इसे भी पढ़ें-Video : नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, सैलरी बढ़ाने की मांग पर भड़का गुस्सा, पत्थरबाजी और तोड़फोड़

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
36 ° C
36 °
36 °
34 %
0kmh
40 %
Sat
36 °
Sun
44 °
Mon
45 °
Tue
45 °
Wed
44 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here