विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में फिर शुरू हुआ JDU का जनता दरबार, रोज तीन मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Bihar Politics: बिहार में जदयू ने जनता दरबार कार्यक्रम की फिर शुरुआत कर दी है. पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में रोजाना मंत्री आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे. पार्टी ने सोमवार से शुक्रवार तक का पूरा शेड्यूल जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: पटना में जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार कार्यक्रम शुरू कर दिया है. जदयू प्रदेश कार्यालय में अब सप्ताह के अलग-अलग दिनों में मंत्री बैठकर लोगों की बात सुनेंगे और संबंधित विभागों से समाधान कराने की कोशिश करेंगे.

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार जन सुनवाई का आयोजन रोजाना सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा. जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूरे सप्ताह के लिए मंत्रियों की ड्यूटी तय करते हुए आधिकारिक सूची जारी की है.

सप्ताहभर अलग-अलग मंत्री रहेंगे मौजूद

सोमवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह और ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार जनता की शिकायतें सुनेंगे. मंगलवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री शीला मंडल तथा ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल लोगों से मुलाकात करेंगे.

बुधवार से शुक्रवार तक यह रहेगा कार्यक्रम

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा जनता दरबार में बैठेंगे. गुरुवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी और समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता आम लोगों की समस्याएं सुनेंगी.

वहीं शुक्रवार को डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव, योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान जनता से सीधे संवाद करेंगे.

विधानसभा चुनाव के दौरान रोक दिया गया था कार्यक्रम

जदयू का जनता दरबार कार्यक्रम पहले भी काफी चर्चित रहा है. मुख्यमंत्री रहते हुए नीतीश कुमार खुद नियमित रूप से लोगों की शिकायतें सुनते थे. लेकिन विधानसभा चुनाव के समय इस कार्यक्रम को बंद कर दिया गया था.

अब पार्टी ने इसे दोबारा शुरू करते हुए दावा किया है कि आम लोगों को सीधे मंत्रियों तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिलेगा. पार्टी नेताओं का कहना है कि तय शेड्यूल के अनुसार मंत्री कार्यालय में मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

इसे भी पढ़ें-विशिष्ट शिक्षकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पसंदीदा जिला चुनने के अधिकार पर लगी मुहर

इसे भी पढ़ें-सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण SP की होगी तैनाती

इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं

इसे भी पढ़ें-पटना में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल, बांकीपुर बस स्टैंड को किया जाएगा शिफ्ट; पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें