विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में बड़ा हादसा टला, न्यू बैंक कॉलोनी में बिजली केबल में लगी आग से मचा हड़कंप

Bhagalpur News :भागलपुर के न्यू बैंक कॉलोनी में बिजली केबल में अचानक आग लगने से देर रात अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूझबूझ से पास खड़ी कार को हटाकर बड़ा हादसा टाल दिया गया. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News :भागलपुर के न्यू बैंक कॉलोनी में बिजली केबल में अचानक आग लगने से देर रात अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूझबूझ से पास खड़ी कार को हटाकर बड़ा हादसा टाल दिया गया. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के आदमपुर स्थित न्यू बैंक कॉलोनी मेन रोड पर शुक्रवार देर रात अचानक बिजली केबल में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना रात करीब 10:15 बजे हुई, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए और स्थिति को संभालने की कोशिश की गई. गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया.

केबल से निकली चिंगारी, कुछ ही पलों में उठी लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली केबल में अचानक तेज चिंगारी निकलनी शुरू हुई और कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाई देने लगीं. इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित दूरी पर हट गए.

पास खड़ी कार हटाई गई, बड़ा नुकसान टला

घटना स्थल के बिल्कुल पास एक पेट्रोल कार खड़ी थी. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार को वहां से हटा दिया. यदि आग वाहन तक पहुंच जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी और बड़ा नुकसान होने की आशंका थी.

बिजली बंद करने में देरी का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग के कंट्रोल रूम को दी गई और लाइन काटने का अनुरोध किया गया, लेकिन शुरुआत में बिजली आपूर्ति बंद करने में देरी हुई. उनका कहना है कि लगभग 10:20 बजे के बाद ही बिजली सप्लाई बंद की गई.

इलाके में जर्जर तारों को लेकर नाराजगी

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में अक्सर बिजली के तारों और केबलों में स्पार्किंग की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जर्जर केबलों की तत्काल जांच कर उन्हें बदला जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
67%
3.4m/s
16%
मंगल
38 °
बुध
36 °
गुरु
34 °
शुक्र
36 °
शनि
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें