🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

नवगछिया में मुहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने की पहल, पुलिस अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल

Naugachia News : मुहर्रम को लेकर नवगछिया में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सामाजिक प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान खरीक क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया. पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक सहयोग और शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Naugachia News : मुहर्रम को लेकर नवगछिया में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सामाजिक प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान खरीक क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया गया. पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक सहयोग और शांतिपूर्ण आयोजन का भरोसा दिया.

विज्ञापन

Naugachia News : नवगछिया में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा एवं भाजपा से जुड़े प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत अमर से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

खरीक क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने का आग्रह

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नवगछिया पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही मुहर्रम के दौरान खरीक क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए वहां विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया गया. प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी आवश्यक है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सहयोग का दिया आश्वासन

पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत अमर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मुहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. दोनों अधिकारियों ने सामाजिक संगठनों और आम लोगों से भी प्रशासन को सहयोग देने की अपील की, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

अंगवस्त्र और बुके देकर किया सम्मानित

मुलाकात के क्रम में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय मंत्री सह व्यवसायी प्रकोष्ठ के नवगछिया जिला उप संयोजक निरंजन साह तथा भाजपा नवगछिया के मीडिया प्रभारी परशुराम कुमार साह ने पुलिस अधिकारियों का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया. कार्यक्रम के दौरान आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर भी चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर का तिलकामांझी चौक बदल रहा पहचान, कुछ दिनों में दिखेगा बिल्कुल नया नजारा
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे की तैयारी, भागलपुर-किऊल के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भागलपुर में अगले 48 घंटे अहम, मौसम विभाग ने जताए बारिश के संकेत
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27 ° C
27 °
27 °
94%
0m/s
8%
शनि
28 °
रवि
34 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
36 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें