विज्ञापन

वायरल वीडियो

रामगढ़ में देर रात दर्दनाक हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत; ग्रामीणों ने जाम की सड़क

Ramgarh Road Accident : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और कई मांगें प्रशासन के सामने रखीं.

विज्ञापन

Ramgarh Road Accident : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के समीप गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. कोयला लदे ट्रक और पिकअप सवारी वाहन की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों में छह लोग मारंग मर्चा गांव के निवासी हैं, जबकि एक स्थानीय समाजसेवी भी हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. इस बीच मुस्लिम समाज ने शोक प्रकट करते हुए मुहर्रम का जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया है.

ताशा पार्टी के सदस्य जा रहे थे रामगढ़

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में ताशा पार्टी के सदस्य सवार थे और गोला से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे कोयला लदे एलपी ट्रक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन में बैठे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों के लिए निकली 340 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त को होगा सीधा चयन

Ramgarh Road Accident : हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. हादसे से नाराज ग्रामीणों ने रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलने के बाद रजरप्पा, रामगढ़ और गोला थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई. पुलिस ने यातायात बहाल कराने के साथ-साथ हादसे की परिस्थितियों की जांच भी शुरू कर दी है.

गोड्डा-पीरपैंती रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, पहले चरण के साथ दूसरे फेज की तैयारी भी शुरू

तीन दिन में 12 मौतों का दावा, सड़क सुरक्षा की उठी मांग

घटना के विरोध में ग्रामीणों के साथ आजसू नेता पीयूष चौधरी और बारलोंग की मुखिया रेखा देवी भी राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर धरने पर बैठ गए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले तीन दिनों के भीतर इसी इलाके में सड़क दुर्घटनाओं में 12 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से दुर्घटनाएं रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया.

ग्रामीणों ने सड़क का चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट लगाने, डिवाइडर निर्माण, सीसीटीवी कैमरे लगाने और अन्य सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान एसडीपीओ अनूप रंजन, मुख्यालय डीएसपी अकरम रज्जा, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, गोला थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा.

इसे भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर में भर्ती का मौका; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका
कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में निकली भर्ती
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
43.6 ° C
43.6 °
43.6 °
21%
4.7m/s
46%
शुक्र
45 °
शनि
44 °
रवि
46 °
सोम
42 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें