इस खबर में क्या है?
Shravani Mela Updates: श्रावणी मेला-2026 के सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु संचालन को लेकर बुधवार को सुल्तानगंज में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई. जिला पदाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला व्यवस्था से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
सभी विभागों के अधिकारियों ने लिया हिस्सा
संयुक्त ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा श्रावणी मेला व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे.
Video: श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप
Shravani Mela Updates: सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधाओं की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन, सूचना एवं नियंत्रण कक्ष सहित मेला संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई.
भागलपुर से रांची के लिए पहली मेला स्पेशल ट्रेन रवाना, पहले दिन ही यात्रियों की उमड़ी भीड़
डीएम ने समन्वय के साथ काम करने का दिया निर्देश
जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. इसके लिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, यातायात नियंत्रण, गश्ती दलों की सक्रियता और पुलिस बल की प्रभावी तैनाती को लेकर आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने को भी कहा.
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें-


