विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर : दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर डूबा, घंटों बाद मिला शव

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के शीतलपट्टी गांव में बागमती नदी की पुरानी धारा में स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई. घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोरों ने शव बरामद किया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के शीतलपट्टी गांव में बागमती नदी की पुरानी धारा में स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई. घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस और गोताखोरों ने शव बरामद किया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. दोस्तों के साथ बागमती नदी की पुरानी धारा में स्नान करने गया 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया. स्थानीय लोगों और पुलिस ने घंटों तक राहत व बचाव अभियान चलाया, जिसके बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया.

बागमती की पुरानी धारा में हुआ हादसा

मृतक की पहचान मीनापुर थाना क्षेत्र के बेलाही लच्छी गांव निवासी मुकेश राम के 14 वर्षीय पुत्र मंजेश कुमार के रूप में हुई है. घटना सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव स्थित बागमती नदी की पुरानी धारा में हुई.

बस के कट मारते ही हाईवे से नीचे पलटा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

साथियों के साथ नहाने गया था मंजेश

बताया जाता है कि मंजेश अपने तीन-चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था. हाल ही में शिवहर बेलवा लिंक से पानी छोड़े जाने के कारण नदी की पुरानी धारा में जलस्तर बढ़ा हुआ था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. हालांकि, तब तक मंजेश पानी में ओझल हो चुका था. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई.

पुलिस और गोताखोरों ने चलाया राहत अभियान

सूचना मिलने पर सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से घंटों तक राहत व बचाव अभियान चलाया गया. काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बरामद किया गया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेज दिया गया है. घटना के बाद बेलाही लच्छी गांव में शोक की लहर है.

इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर को मिली 1047 करोड़ की सौगात, सीएम ने किया मरीन ड्राइव का उद्घाटन
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
64%
6.3m/s
95%
बुध
30 °
गुरु
33 °
शुक्र
35 °
शनि
35 °
रवि
29 °

अन्य खबरें