विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में 3 साल के मासूम की हत्या, परिवार के साथ सो रहा था बच्चा; झाड़ी में बोरे से मिला शव

Bhagalpur Crime News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक में एक बार फिर तीन वर्षीय मासूम की हत्या से सनसनी फैल गई. परिवार के साथ छत पर सो रहे बच्चे को रात में उठा लिया गया और सुबह झाड़ी में बोरे के अंदर उसका शव मिला. लगातार दूसरी ऐसी वारदात के बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime News: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक में एक बार फिर तीन वर्षीय मासूम की हत्या से सनसनी फैल गई. परिवार के साथ छत पर सो रहे बच्चे को रात में उठा लिया गया और सुबह झाड़ी में बोरे के अंदर उसका शव मिला. लगातार दूसरी ऐसी वारदात के बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित लालूचक में एक बार फिर तीन वर्षीय मासूम की हत्या से सनसनी फैल गई. परिवार के साथ छत पर सो रहे बच्चे को रात में कोई उठा ले गया. सुबह गांव से कुछ दूरी पर झाड़ी में बोरे के अंदर उसका शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

भीड़ प्रबंधन से ट्रैफिक तक, DM-SSP ने अधिकारियों को सौंपे अहम जिम्मेदारी

परिवार के साथ सो रहा था बच्चा

मृतक की पहचान लालूचक निवासी पंकज मंडल के तीन वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि बच्चा रात में परिवार के साथ छत पर सोया था. देर रात कब और कौन उसे उठाकर ले गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी. सुबह बच्चे के नहीं मिलने पर परिवार और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर झाड़ी में बोरे के अंदर उसका शव बरामद हुआ.

घटना के बाद मचा कोहराम

मासूम का शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी. मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है.

14 जुलाई को भी हुई थी ऐसी ही वारदात

गौरतलब है कि 14 जुलाई को भी नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक में इसी तरह की घटना सामने आई थी. पांचू मंडल के ढाई वर्षीय पुत्र आदित्य को रात में पिता के पास से सोते समय उठा लिया गया था. अगले दिन गांव से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ था.

एक जैसे तरीके से दो मासूमों की हत्या, कई सवाल

कुछ ही दिनों के भीतर एक ही इलाके में दो मासूम बच्चों का रात में परिवार के पास से गायब होना और अगले दिन शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. दोनों घटनाओं का तरीका काफी हद तक एक जैसा होने से पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है. फिलहाल नाथनगर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और मामले का खुलासा करने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-Video: श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
52%
8.1m/s
100%
गुरु
33 °
शुक्र
34 °
शनि
35 °
रवि
30 °
सोम
32 °

अन्य खबरें