🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,526.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,811.70 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,322.15 (-0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,526.96 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,811.70 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,322.15 (-0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: पैसेंजर ट्रेन के बैटरी बॉक्स से विदेशी व देसी शराब की बड़ी खेप बरामद

Bhagalpur RPF Liquor Seizure: भागलपुर आरपीएफ ने साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी और देसी शराब की खेप बरामद की. शराब जनरल कोच के बैटरी बॉक्स में छिपाकर रखी गई थी. बरामद शराब को उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur RPF Liquor Seizure: भागलपुर आरपीएफ ने साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी और देसी शराब की खेप बरामद की. शराब जनरल कोच के बैटरी बॉक्स में छिपाकर रखी गई थी. बरामद शराब को उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया.

विज्ञापन

Bhagalpur : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट भागलपुर ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी एवं देसी शराब बरामद की. शराब ट्रेन के जनरल कोच के बैटरी बॉक्स में लावारिस हालत में छिपाकर रखी गई थी. बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है.

विश्वसनीय सूचना के आधार पर 6 अगस्त 2026 को आरपीएफ पोस्ट भागलपुर की टीम ने ट्रेन संख्या 53415 (साहिबगंज–जमालपुर पैसेंजर) के जनरल कोच में छापेमारी की. जांच के दौरान बैटरी बॉक्स से पांच लावारिस प्लास्टिक के बोरे बरामद किए गए.

आठवें दिन हड़ताल पर ‘ब्रेक’ के संकेत, महासंघ के पत्र के बाद लौटेंगे कर्मचारी

तलाशी लेने पर बोरों से रॉयल झारखंड ब्रांड की 300 मिलीलीटर की 150 बोतल, रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की 12 बोतल, रॉयल स्टैग व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की 2 बोतल तथा करीब 15 लीटर देसी महुआ शराब बरामद हुई.

आरपीएफ के अनुसार बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत 24,230 रुपये है. विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, भागलपुर के हवाले कर दिया गया.

इस छापेमारी अभियान में एसआई पर्णेंदु कुमार, एएसआई प्रणब चटर्जी, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव, कांस्टेबल अभिनंदन कुमार और कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल थे. पूरी कार्रवाई पीसी/आरपीएफ अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में संपन्न हुई.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में कोआ नदी पुल बंद, भागलपुर-पीरपैंती मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट; जानिए किस रास्ते से होगी आवाजाही
भागलपुर में हड़ताल से थमा नगर निगम का काम, पानी-सफाई से लेकर बोर्ड बैठक तक पर पड़ा असर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
89%
2.6m/s
9%
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
36 °
गुरु
32 °
शुक्र
23 °

अन्य खबरें