Chamoli Tunnel Accident: उत्तराखंड के चमोली जिले के पिपलकोटी में निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा भरने से मजदूरों के बीच अफरातफरी मच गयी. हादसे के समय करीब 20 से 22 मजदूर सुरंग के अंदर काम कर रहे थे. रेस्क्यू के बाद अस्पताल पहुंचाये गये मजदूरों में सात को मृत घोषित कर दिया गया.
पानी बढ़ा तो सुरंग के अंदर पहुंचना हुआ मुश्किल
हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं. उस समय सुरंग के भीतर काफी पानी जमा हो चुका था और दीवारों से भी पानी लगातार रिस रहा था.
PM मोदी का पोस्ट हटाने पर झुकी मेटा, मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी
बचाव दल के सामने सबसे बड़ी चुनौती बढ़ता पानी और मलबा था. इसके बावजूद एनडीआरएफ के जवान विशेष उपकरणों के साथ सुरंग के अंदर पहुंचे और वहां फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की.
सात की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
रेस्क्यू किये गये मजदूरों को गोपेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में सात मजदूरों को मृत घोषित किया गया.
कई अन्य मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बतायी गयी है. एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर किया गया.
हादसे के वक्त अंदर थे 20 से 22 मजदूर
THDC के कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं) कुमार शरद ने बताया कि घटना के वक्त सुरंग के अंदर करीब 20 से 22 मजदूर काम कर रहे थे. घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया.
मुख्यमंत्री विजय की बैठक में ही फूट गई एकजुटता?, DMK-AIDMK ने बनाई दूरी
अब एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें सुरंग के अंदर बाकी मजदूरों की तलाश कर रही हैं. पानी और मलबे के बीच बचावकर्मी लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.
सभी मजदूरों का पता लगने तक जारी रहेगा रेस्क्यू
एनडीआरएफ टीम कमांडर अमृत लाल मीना के मुताबिक, सुरंग में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा था, जिससे अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.
प्रशासन और बचाव एजेंसियां सुरंग के अंदर फंसे बाकी मजदूरों का पता लगाने में जुटी हैं. अधिकारियों के अनुसार, अंदर मौजूद सभी मजदूरों का पता चलने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा.
पीपलकोटी स्थित THDC टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की सूचना प्राप्त हुई है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 13, 2026
घटना की गंभीरता को देखते हुए @NDRFHQ और @uksdrf की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
स्वयं भी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर चिंता जताई हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी एजेंसियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित करने के निर्देश दिए. सीएम धामी ने कहा कि अब तक 18 मजदूरों के बचाया जा चुका है. जिन्हें पीपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उत्तराखंड सरकार में मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया है. वो लगातार पल-पल की जानकारी मुख्यमंत्री को दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें-



