Bhagalpur Banka Road: भागलपुर और बांका के बीच वर्षों से खराब सड़क पर सफर करने वाले लोगों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है. स्टेट हाईवे-25 के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 239.33 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है.
इस सड़क का निर्माण बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) के माध्यम से कराया जाएगा. परियोजना पूरी होने के बाद भागलपुर, अमरपुर और बांका के बीच यातायात अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा.
भागलपुर में पहले जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का शुभारंभ, हर पंचायत में खुलेंगे ऐसे केंद्र
अब जर्जर सड़क नहीं बनेगी परेशानी
भागलपुर से अमरपुर होते हुए बांका जाने वाला यह मार्ग लंबे समय से गड्ढों और खराब सतह के कारण लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है. चौड़ीकरण के साथ सड़क को नए सिरे से मजबूत भी किया जाएगा, जिससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
पेड़ों की शिफ्टिंग के लिए वन विभाग से मांगी अनुमति
परियोजना के तहत सड़क किनारे आने वाले पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने वन विभाग को पत्र भेजकर एनओसी की मांग की है. विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि फॉरेस्ट क्लियरेंस जल्द मिल जाएगी, जिससे निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सकेगा.
2028 तक पूरा होगा निर्माण
पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना को वर्ष 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता बिमलेश कुमार ने बताया कि फॉरेस्ट क्लियरेंस को लेकर डीएफओ से बैठक हो चुकी है और एनओसी मिलने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
इसे भी पढ़ें-



