🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Sitamarhi Murder: सुबह टहलने निकले जिला पार्षद पति की गोली मारकर हत्या, सीतामढ़ी में बवाल

Sitamarhi Murder : डुमरा में जिला पार्षद सदस्य खुश्दिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो की सुबह टहलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात उस प्रदर्शन के महज तीन दिन बाद हुई है, जिसमें ग्रामीणों ने 28 अगस्त की गोलीबारी के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी. अब हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई पर नए सिरे से सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

Sitamarhi Murder : डुमरा में जिला पार्षद सदस्य खुश्दिल देवी के पति बैद्यनाथ महतो की सुबह टहलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात उस प्रदर्शन के महज तीन दिन बाद हुई है, जिसमें ग्रामीणों ने 28 अगस्त की गोलीबारी के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी. अब हत्या के बाद पुलिस की कार्रवाई पर नए सिरे से सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

Sitamarhi Murder: डुमरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई बैद्यनाथ महतो की हत्या ने सिर्फ एक सनसनीखेज वारदात नहीं, बल्कि तीन दिन पहले पुलिस के खिलाफ उठे ग्रामीणों के गुस्से को भी फिर से केंद्र में ला दिया है. केथरिया निवासी बैद्यनाथ महतो जिला परिषद क्षेत्र संख्या-13 की सदस्य खुश्दिल देवी के पति थे. वह रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए. यह हत्या ऐसे समय हुई है, जब 28 अगस्त की गोलीबारी में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर सैकड़ों ग्रामीण 8 सितंबर को डुमरा थाना परिसर में प्रदर्शन कर चुके थे.

बिहार : भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, पहले हाथ देकर रोका फिर कनपटी में दाग दी गोली

Sitamarhi Murder: तीन दिन पहले पुलिस के खिलाफ उतरे थे सैकड़ों ग्रामीण

8 सितंबर को केथरिया और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग डुमरा थाना पहुंचे थे. उनका आरोप था कि 28 अगस्त को जिला पार्षद के आवास पर हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपित अब तक गिरफ्तार नहीं हुए. ग्रामीणों का कहना था कि कार्रवाई में देरी से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है और इलाके में भय का माहौल है.

28 अगस्त की रात क्या हुआ था?

परिजनों के आवेदन के अनुसार 28 अगस्त की रात करीब 1:15 बजे जिला पार्षद के आवास पर गोलीबारी हुई थी. उस समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे. गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तो कुछ लोगों को मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया था कि घटना से पहले आठ-दस लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे और विरोध करने पर फायरिंग की गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था.

हत्या के बाद फिर वही सवाल

अब बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद ग्रामीणों का आरोप और तेज हो गया है. उनका कहना है कि यदि 28 अगस्त की घटना में समय रहते आरोपितों की गिरफ्तारी होती, तो शनिवार की वारदात टाली जा सकती थी. हालांकि यह ग्रामीणों का आरोप है और इस संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

पुलिस जांच का इंतजार

हत्या के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस के सामने विधि-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है. फिलहाल हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी.

इसे भी पढ़ें-

त्योहारों में दिल्ली-उत्तर भारत जाना आसान, बिहार के इन शहरों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
ग्रामीणों की जानकारी के बिना 72 सिम जारी, साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
31 ° C
31 °
31 °
74%
4.1m/s
17%
शनि
32 °
रवि
36 °
सोम
33 °
मंगल
35 °
बुध
34 °

अन्य खबरें