Bhagalpur Police Promotion : भागलपुर जिला पुलिस बल में 137 सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) की भूमिका अब बदल गई है. गुरुवार को इन सभी को पुलिस अवर निरीक्षक यानी दारोगा के पद पर विधिवत प्रोन्नति दी गई. इसके साथ ही उन्हें स्वतंत्र रूप से मामलों के अनुसंधान और कानून-व्यवस्था से जुड़े बड़े दायित्व निभाने का अधिकार मिल गया.
पुलिस केंद्र, भागलपुर में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और सिटी एसपी अतुलेश झा ने नवपदोन्नत पदाधिकारियों के कंधों पर दूसरा स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी. एक स्टार से दो स्टार तक का यह बदलाव सिर्फ रैंक में बढ़ोतरी नहीं है, बल्कि पुलिसिंग में उनकी जवाबदेही भी बढ़ गई है.
पुलिस केंद्र, भागलपुर में 137 सहायक अवर निरीक्षकों की पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति के उपरांत पिपिंग समारोह आयोजित ।(1/4)@bihar_police@BiharHomeDept@IPRDBihar#bhagalpur#BhagalpurPolice#PippingCeremony pic.twitter.com/6xTRZvnxJR
— Bhagalpur Police (@PoliceBhagalpur) September 17, 2026
स्वतंत्र अनुसंधान की मिली जिम्मेदारी
एएसआई के पद पर रहते हुए कंधे पर एक स्टार धारण करने वाले इन पदाधिकारियों को अब दारोगा बनने के बाद दो स्टार मिलेंगे. प्रोन्नति के साथ उन्हें मामलों के स्वतंत्र अनुसंधान अधिकारी (आईओ) के रूप में काम करने और विधि-व्यवस्था से जुड़े बड़े दायित्वों के निर्वहन का अधिकार मिला है.

सैंडिस में बनेगा दूसरा स्वीमिंग पूल, 59.60 लाख खर्च होंगे, बच्चों को भी मिलेगी सुविधा
केस डायरी और वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर
समारोह के दौरान एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने नवपदोन्नत दारोगाओं को उनके पूर्व अनुभव का इस्तेमाल नई जिम्मेदारियों में करने का निर्देश दिया. उन्होंने केस डायरी के त्वरित निष्पादन, वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान और अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया.
जनता के साथ व्यवहार भी होगी जिम्मेदारी
एसएसपी ने कहा कि थाने या फील्ड में आने वाले आम नागरिकों, पीड़ितों और कमजोर वर्गों के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार होना चाहिए. पुलिस और जनता के बीच बेहतर विश्वास और समन्वय बनाए रखने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है.

सैंडिस की खेल सुविधाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, सुधार की कार्ययोजना बनाने का निर्देश
मातहत जवानों का नेतृत्व भी करना होगा
प्रोन्नत दारोगाओं को अपने अधीन काम करने वाले सिपाहियों, हवलदारों और कनीय कर्मियों का प्रभावी मार्गदर्शन करने को कहा गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नई जिम्मेदारी के साथ पुलिस विभाग की मर्यादा, अनुशासन और गरिमा बनाए रखना भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी.
सेरेमनी में दिखा उत्साह
पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह के दौरान नवपदोन्नत पदाधिकारियों और उनके सहकर्मियों में उत्साह का माहौल रहा. एसएसपी और सिटी एसपी ने सभी 137 नवपदोन्नत दारोगाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की. समारोह के दौरान पदाधिकारियों ने जनता की सेवा, कानून के राज को बनाए रखने और विभाग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाने का संकल्प भी दोहराया.
इसे भी पढ़ें-



