🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar : शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की नई तारीख जारी, 4 से 10 अक्टूबर तक मौका

Bihar Teacher Transfer Schedule : बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया के लिए नया कार्यक्रम जारी किया गया है. पहले एक अक्टूबर को स्कूलों में खाली पदों की सूची जारी होगी और उसके बाद शिक्षक अपनी पसंद के स्कूल चुनकर आवेदन कर सकेंगे. बाढ़ के कारण बदले कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन 4 से 10 अक्टूबर तक होगा.

विज्ञापन

Bihar Teacher Transfer Schedule : बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया के लिए नया कार्यक्रम जारी किया गया है. पहले एक अक्टूबर को स्कूलों में खाली पदों की सूची जारी होगी और उसके बाद शिक्षक अपनी पसंद के स्कूल चुनकर आवेदन कर सकेंगे. बाढ़ के कारण बदले कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन आवेदन 4 से 10 अक्टूबर तक होगा.

विज्ञापन

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया अब नए कार्यक्रम के तहत आगे बढ़ेगी. शिक्षा विभाग पहले स्कूलों में खाली पदों की नई सूची जारी करेगा और उसके बाद शिक्षकों से ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. एक अक्टूबर को जारी होने वाली सूची में स्कूलवार रिक्त पदों की जानकारी दी जाएगी. शिक्षक इसी सूची को देखकर अपने पसंद के स्कूलों का चयन कर सकेंगे. इसके लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा.

जन सुराज ने खोले 5 पत्ते, तीन सीटों पर अभी सस्पेंस

पहले यह प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होनी थी, लेकिन बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए शिक्षा विभाग ने पूरा कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया है. विभाग ने रविवार को ट्रांसफर की नई समय-सारणी जारी की है.

एक अक्टूबर को पता चलेगी स्कूलों में कितनी सीटें

शिक्षकों के लिए ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग एक अक्टूबर को स्कूलों में खाली पदों की नई सूची जारी करेगा. इसमें अलग-अलग स्कूलों में शिक्षकों के लिए उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी होगी. शिक्षक इसी आधार पर अपने विकल्प तय कर सकेंगे.

पसंद के स्कूलों की देनी होगी प्राथमिकता

4 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद शिक्षक अपने पसंद के स्कूलों का चयन कर सकेंगे. आवेदन के दौरान स्कूलों के नाम पसंद के क्रम में भरने होंगे. जिस स्कूल में शिक्षक पहले जाना चाहते हैं, उसे प्राथमिकता सूची में ऊपर रखा जा सकेगा.

अभिनेत्री  काजल राघवानी के कार्यक्रम में बेकाबू भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा तोड़ डाला

17 सितंबर से शुरू होना था आवेदन

शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पहले 17 सितंबर से शुरू होनी थी. लेकिन बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया. अब आवेदन की नई तारीख 4 से 10 अक्टूबर तय की गई है.

18 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद ट्रांसफर की सूची जारी की जाएगी. सूची को लेकर किसी शिक्षक को परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा. शिकायतों पर विचार करने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. शिक्षा विभाग के नए कार्यक्रम के अनुसार ट्रांसफर से जुड़ी पूरी प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 18 नवंबर के बीच पूरी होगी.

विभाग ने कहा है कि बाढ़ की गंभीर स्थिति और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए ट्रांसफर का कार्यक्रम बदला गया है. अब शिक्षकों को इसी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

इसे भी पढ़ें-

आरक्षण की बहस में मैथिली ठाकुर ने खींची नई लकीर, बोलीं- हर युवा को कानून पर भरोसा होना चाहिए
नवजात केस में FIR में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, थानेदार को जिले से बाहर भेजने का आदेश
पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी रात 10 बजे तक खुलेगी, छात्रों को राहत
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
27 ° C
27 °
27 °
89%
2.6m/s
85%
रवि
27 °
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
33 °
गुरु
30 °

अन्य खबरें