🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,345.07 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,321.53 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,698.02 (0.54%) 📊 Nifty 50 : 23,390.40 (0.19%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,345.07 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,321.53 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,698.02 (0.54%) 📊 Nifty 50 : 23,390.40 (0.19%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Ranchi : एम्स की तर्ज पर बनेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का तैयार हुआ DPR

Ranchi Ayush Hospital : झारखंड में बड़ी तैयारी शुरू हो गयी है. रांची में प्रस्तावित अस्पताल के लिए 900 करोड़ रुपये की परियोजना का डीपीआर तैयार किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आयुर्वेद सम्मेलन में बताया कि डीपीआर आयुष मंत्रालय को भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Ranchi Ayush Hospital : झारखंड में बड़ी तैयारी शुरू हो गयी है. रांची में प्रस्तावित अस्पताल के लिए 900 करोड़ रुपये की परियोजना का डीपीआर तैयार किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आयुर्वेद सम्मेलन में बताया कि डीपीआर आयुष मंत्रालय को भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Ranchi Ayush Hospital: झारखंड की राजधानी रांची में आयुष चिकित्सा को लेकर बड़ी परियोजना तैयार की गयी है. यहां एम्स की तर्ज पर आयुष अस्पताल खोलने की तैयारी है. इसके लिए करीब 900 करोड़ रुपये की परियोजना का डीपीआर तैयार कर आयुष मंत्रालय, दिल्ली को भेज दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रविवार को वन भवन के पलाश सभागार में आयोजित प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन में इसकी जानकारी दी.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित अस्पताल को लेकर परियोजना तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन्होंने सम्मेलन में आयुष चिकित्सा से जुड़े चिकित्सकों की समस्याओं पर भी बात की और उनके समाधान का भरोसा दिया.

वाराणसी में 30 लाख के इनामी TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, 20 साल की फरारी के बाद ऐसे हुआ अंत

आयुष चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल से होगी बातचीत

डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि आयुष चिकित्सकों की जो भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही आयुष चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया जाएगा. अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

मंत्री को सौंपा गया सात सूत्री मांग पत्र

प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के दौरान महामंत्री डॉ उमेश्वर शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री को आयुष चिकित्सकों से जुड़ा सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. सम्मेलन में आयुर्वेद चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं.

झारखंड की सबसे बड़ी खदानों में CISF का सुरक्षा घेरा, कोयला चोरी पर लगेगी लगाम

कार्यक्रम में सुदामा प्रसाद, जेवियर सामाजिक संस्थान के प्रोफेसर डॉ अनंत कुमार, आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय बिहार के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार द्विवेदी, डॉ गौरव समेत कई वक्ताओं ने विचार रखे. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री और अन्य अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ जगन्नाथ त्रिपाठी ने किया.

इसे भी पढ़ें-

26 साल तक नहीं पकड़ा गया मामला, SIR में 3 अफगानी नागरिकों के नाम मिले
जमशेदपुर के कलाकार ने बनाया 4 लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का पोर्ट्रेट, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
89%
2.6m/s
9%
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
36 °
गुरु
32 °
शुक्र
23 °

अन्य खबरें