🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,827.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,753.58 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,691.50 (0.22%) 📊 Nifty 50 : 22,695.75 (-0.09%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,827.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,753.58 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,691.50 (0.22%) 📊 Nifty 50 : 22,695.75 (-0.09%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jammu Kashmir Encounter : यूसमर्ग में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर मूसा को किया ढेर, ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir Encounter: यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई. इस दौरान आतंकी मूसा मारा गया. उसका करीबी सहयोगी यासिर 5 सितंबर को इसी इलाके में मारा गया था.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter: यूसमर्ग के कोराग इलाके में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हुई. इस दौरान आतंकी मूसा मारा गया. उसका करीबी सहयोगी यासिर 5 सितंबर को इसी इलाके में मारा गया था.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter: यूसमर्ग के कोराग इलाके में सुरक्षाबलों के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर सेक्टर CRPF ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था.

इसे भी पढ़ें-यूपी में 1.16 लाख गरीब परिवारों को मिली बड़ी राहत, दूसरी किश्त के ₹816.66 करोड़ जारी

सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. सुरक्षाबलों ने जब संदिग्धों को चुनौती दी तो आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गयी. इसके बाद इलाके में जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकवादी मारा गया.

Jammu Kashmir Encounter: यासिर के मारे जाने के बाद मूसा की तलाश थी

सुरक्षाबलों के अभियान में मारा गया आतंकवादी मूसा था. उसका करीबी सहयोगी यासिर भी इसी महीने 5 सितंबर को यूसमर्ग इलाके में हुई मुठभेड़ में मारा गया था. यासिर के मारे जाने के बाद सुरक्षाबल मूसा की तलाश में जुटे थे.

घने जंगल और पहाड़ी इलाके में तलाशी जारी

मूसा के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है. अधिकारियों के अनुसार, कोराग और यूसमर्ग का क्षेत्र घने जंगल और पहाड़ी इलाकों वाला है. इसी वजह से जवान आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चला रहे हैं.

इलाके में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबल सतर्क हैं. सेना की चिनार कोर ने ‘ऑपरेशन कोराग’ के तहत चल रहे अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है.

इसे भी पढ़ें-

UPI MDR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, चार्ज से कमाई किसे होगी? केंद्र-RBI से 4 हफ्ते में जवाब
उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर तनाव, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
बैंक हड़ताल टली, अब शनिवार की छुट्टी पर बनेगी उच्चस्तरीय समिति; IBA-UFBU में बनी सहमति
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30 ° C
30 °
30 °
70%
3.1m/s
1%
बुध
32 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें