Patna Power Cut : छठ पूजा की तैयारियों के बीच पटना के कई मोहल्लों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. बिजली विभाग ने अलग-अलग इलाकों में मरम्मत और तकनीकी कार्य के लिए शटडाउन का कार्यक्रम तय किया है. इसका असर सुबह से दोपहर तक आवासीय इलाकों के साथ व्यावसायिक क्षेत्रों पर भी पड़ेगा.
बिजली कटौती का समय अलग-अलग रखा गया है. उत्तरी मंदिरी, धोबी टोला और बापू नगर में सुबह ही बिजली बंद हो जाएगी, जबकि मखनिया कुआं और अशोक राजपथ के आसपास दोपहर तक आपूर्ति बाधित रहेगी. बेली रोड और आशियाना-दीघा रोड के कई हिस्सों में भी बिजली कटौती की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-अशोक यादव की मौत के बाद बेकाबू हुआ आक्रोश, डीएम-एसपी को करना पड़ा सामना
Patna Power Cut : सुबह 7 से 9 बजे तक इन मोहल्लों में नहीं रहेगी बिजली
बिजली विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 7 बजे से 9 बजे तक उत्तरी मंदिरी, धोबी टोला और बापू नगर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान इन इलाकों के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी.
मखनिया कुआं और अशोक राजपथ में दोपहर तक शटडाउन
मखनिया कुआं, अशोक राजपथ, बारीपथ, सेंट करेंस स्कूल के समीप जनकपुरी और सर्वोदय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इन इलाकों में विभाग जरूरी कार्य पूरा करेगा.
बेली रोड से आशियाना-दीघा रोड तक असर
पासपोर्ट ऑफिस रोड, आकाशवाणी रोड, अशोकपुरी, बेली रोड पर पिलर नंबर 25 से 35 तक और आशियाना-दीघा रोड क्षेत्र में भी सुबह 11 बजे से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी. इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को कटौती के दौरान बिजली नहीं मिलेगी.
छठ पूजा से पहले बिजली नेटवर्क सुधारने की तैयारी
छठ महापर्व के मद्देनजर बिजली विभाग विभिन्न इलाकों में नेटवर्क सुधार और जरूरी तकनीकी कार्य करा रहा है. विभाग का उद्देश्य पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है. इसी के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में अस्थायी शटडाउन लेकर काम कराया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- अब आगे समझौता नहीं होना चाहिए
पटना में बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल
- सुबह 7 से 9 बजे: उत्तरी मंदिरी, धोबी टोला और बापू नगर.
- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे: मखनिया कुआं, अशोक राजपथ, बारीपथ, सेंट करेंस स्कूल के समीप जनकपुरी और सर्वोदय नगर.
- सुबह 11 बजे से: पासपोर्ट ऑफिस रोड, आकाशवाणी रोड, अशोकपुरी, बेली रोड के पिलर नंबर 25 से 35 तक और आशियाना-दीघा रोड.



