इस खबर में क्या है?
Agniveer Latest Update: अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए सेवा अवधि और नियमित सैनिक बनने के अवसर को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. अब चार साल की सेवा पूरी होने के बाद सेवामुक्त होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को भी दो साल का अतिरिक्त मौका मिलेगा. इस तरह वे कुल छह साल तक सेना में सेवा दे सकेंगे और निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी कर नियमित सैनिक बनने की दावेदारी कर सकेंगे.
75 प्रतिशत अग्निवीरों को भी मिलेगा नियमित सैनिक बनने का मौका
अग्निपथ योजना के मौजूदा प्रावधानों के तहत युवाओं को चार साल के लिए अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती किया जाता है. चार साल की सेवा पूरी होने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सैनिक के रूप में शामिल किया जाता है. बाकी 75 प्रतिशत अग्निवीरों को सेवामुक्त होना पड़ता था.
इसे भी पढ़ें-ट्रेन निकलते ही रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, सीमेंट के स्लीपर टूटे, ATS ने संभाला मोर्चा
नए फैसले के तहत अब इन 75 प्रतिशत अग्निवीरों को भी दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार दिया जाएगा. इस दौरान उन्हें अपनी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर नियमित सैनिक बनने का एक और अवसर मिलेगा. हालांकि, नियमित बलों में शामिल होने के लिए निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा.
Agniveer Latest Update: पहले नियमित होने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों की वरिष्ठता रहेगी ज्यादा
नए प्रावधान के तहत नियमित सैनिक बनने वाले अग्निवीरों की वरिष्ठता में भी अंतर रहेगा. सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने स्पष्ट किया है कि चार साल की सेवा पूरी होने के बाद मेरिट के आधार पर नियमित होने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों की वरिष्ठता अधिक होगी.
इसे भी पढ़ें-अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, आंध्र के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 30 हजार लोगों को निकालने की तैयारी
वहीं, दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल पूरा करने के बाद नियमित बलों में शामिल होने वाले अग्निवीरों की वरिष्ठता पहले समूह से कम रहेगी.
राजनाथ सिंह ने बताया ‘सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी’
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों को दिए जा रहे दो साल के अतिरिक्त सेवा अवसर को ‘सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी’ बताया है. उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया.
जारी रहेगी अग्निपथ योजना, नहीं बदलेगा 25 प्रतिशत का प्रावधान
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अग्निपथ योजना बंद नहीं होगी. जून 2022 में शुरू हुई इस योजना के तहत साढ़े 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान किया गया था.
योजना के तहत पहले से लागू 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनाने का प्रावधान भी जारी रहेगा. नए बदलाव से शेष 75 प्रतिशत अग्निवीरों को भी दो साल अतिरिक्त सेवा के बाद नियमित बलों में शामिल होने का अवसर मिलेगा.
इसे भी पढ़ें-



