भागलपुर : जमुनिया नाला पर आकार ले रहा 11 करोड़ का पुल, 40 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Bhagalpur Bridge Project: भागलपुर में किलाघाट के समीप जमुनिया नाला पर बन रहा आरसीसी पुल अब तेजी से आकार लेने लगा है. ग्रामीण कार्य विभाग की देखरेख में चल रहे निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद शंकरपुर और अजमेरीपुर बेरिया पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 40 हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. हर वर्ष बाढ़ के दौरान नाव और चचरी पुल के सहारे आवागमन करने की मजबूरी खत्म होगी और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान हो जाएगी.

दो पिलर तैयार, तीसरे पर तेजी से चल रहा काम

विभागीय अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ रहा है. पुल के दो पिलर जमीन से ऊपर तैयार किए जा चुके हैं, जबकि तीसरे पिलर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. एजेंसी को समय पर परियोजना पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है.

Bhagalpur Bridge Project: दो दर्जन से अधिक गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

पुल और संपर्क सड़क बनने से शंकरपुर, दारापुर, बिंद टोली, सहूनिया, बंडाल, मोहनपुर दियारा, रसीदपुर, अजमेरीपुर सहित शंकरपुर और अजमेरीपुर बेरिया पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांवों की लगभग 40 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. ग्रामीणों को शिक्षा, इलाज, बाजार और प्रशासनिक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आने-जाने में आसानी होगी.

1 सितंबर से तीन महीने के लिए बंद रहेगा विक्रमशिला सेतु

अभी नाव और चचरी पुल ही है सहारा

बरसात और बाढ़ के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है. गांव से शहर आने-जाने के लिए लोग विश्वविद्यालय के रवींद्र भवन के पीछे, गोलाघाट और सकीचन घाट के पास चंदा जुटाकर अस्थायी चचरी पुल बनाते हैं. बाढ़ का पानी बढ़ते ही यह पुल बह जाता है, जिसके बाद लोगों को नाव के सहारे सफर करना पड़ता है. कई बार जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है.

बाढ़ में भी नहीं टूटेगा संपर्क

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वर्ष बाढ़ के दौरान कुछ दिक्कतें जरूर हो सकती हैं, लेकिन पुल बन जाने के बाद यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. वर्षा और बाढ़ के दिनों में भी गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से बना रहेगा.

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, डीएम ने डिग्री कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण

11 करोड़ से अधिक की लागत से बन रहा पुल

98.80 मीटर लंबे इस आरसीसी पुल का निर्माण 11 करोड़ 9 लाख 74 हजार 428 रुपये की लागत से कराया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी निर्माण एजेंसी की होगी. विभाग को उम्मीद है कि तय समय के भीतर पुल बनकर तैयार हो जाएगा और लोगों को आवागमन की नई सुविधा मिलेगी.

मुख्य बिंदु

  • किलाघाट के पास जमुनिया नाला पर बन रहा है आरसीसी पुल.
  • दो पिलर तैयार, तीसरे पिलर का निर्माण तेजी से जारी.
  • दो दर्जन से अधिक गांवों के करीब 40 हजार लोगों को मिलेगा लाभ.
  • बाढ़ में नाव और चचरी पुल पर निर्भरता होगी समाप्त.
  • 11.09 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 98.80 मीटर लंबा पुल.
  • निर्माण पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक रखरखाव की भी व्यवस्था.

इसे भी पढ़ें-

एयरपोर्ट के पास भवनों पर निगम की कार्रवाई के खिलाफ फूटा गुस्सा, आज होगा घेराव
भागलपुर में 8 महीने से बंद शवदाह गृह, अब धरने के जरिए प्रशासन को चेताया

Vikramshila Setu: 1 सितंबर से तीन महीने के लिए बंद रहेगा विक्रमशिला सेतु

Vikramshila Setu: भागलपुर को उत्तर बिहार और सीमांचल से जोड़ने वाला विक्रमशिला सेतु एक सितंबर से तीन महीने के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. 31 अगस्त की रात से पुल पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी. इस दौरान सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर स्थायी कंक्रीट स्लैब का निर्माण होगा. सरकार ने 30 नवंबर तक निर्माण पूरा कर फिर से परिचालन शुरू करने का लक्ष्य तय किया है.

15 नहीं, अब 31 अगस्त की रात से बंद होगा पुल

पहले पुल को 15 सितंबर से बंद करने की तैयारी थी, लेकिन अब योजना में बदलाव किया गया है. बेली ब्रिज हटाकर स्थायी स्लैब बनाने के लिए पुल को पूरी तरह खाली रखना जरूरी है. भारी मशीनों, क्रेन और कंक्रीटिंग के कारण किसी भी वाहन का परिचालन संभव नहीं होगा. इसी वजह से 31 अगस्त की रात से ही पुल बंद कर दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी तेज, डीएम ने डिग्री कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण

Vikramshila Setu: तीन मई को टूटा था 34 मीटर लंबा स्लैब

तीन मई की रात पिलर संख्या चार और पांच के बीच का करीब 34 मीटर लंबा स्लैब गंगा में गिर गया था. इसके बाद भागलपुर, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा और सीमांचल क्षेत्र का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया था. बाद में बेली ब्रिज बनाकर अस्थायी रूप से यातायात बहाल किया गया, लेकिन तब से रोज जाम की समस्या बनी हुई है.

सीमांचल और कोसी के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

विक्रमशिला सेतु बंद रहने से भागलपुर, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, सहरसा, सुपौल और अररिया आने-जाने वाले हजारों लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा. इसका असर माल ढुलाई, कृषि उपज के परिवहन, व्यापार, इलाज और शिक्षा के लिए आने-जाने वाले लोगों पर भी पड़ेगा.

एयरपोर्ट के पास भवनों पर निगम की कार्रवाई के खिलाफ फूटा गुस्सा, आज होगा घेराव

रूट डायवर्जन और फेरी सेवा की तैयारी

पुल बंद होने से पहले जिला प्रशासन, पथ निर्माण विभाग और पटना मुख्यालय के अधिकारी वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था तैयार कर रहे हैं. रूट डायवर्जन के साथ जरूरत पड़ने पर फेरी सेवा भी चलाई जाएगी. पुल बंद होने से पहले इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

30 नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य

पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने कहा है कि बेली ब्रिज केवल अस्थायी व्यवस्था थी. अब क्षतिग्रस्त हिस्से का स्थायी निर्माण कराया जाएगा. सरकार का लक्ष्य 30 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा कर पुल पर सामान्य परिचालन बहाल करना है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें-

एयरपोर्ट के पास भवनों पर निगम की कार्रवाई के खिलाफ फूटा गुस्सा, आज होगा घेराव
भागलपुर में 8 महीने से बंद शवदाह गृह, अब धरने के जरिए प्रशासन को चेताया

Aaj Ka Rashifal 13 July : सोमवार को किस्मत किसका देगी साथ? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सफलता के संकेत लेकर आया है. कुछ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतनी होगी.

पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.

मेष

आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और पदोन्नति की संभावना बन सकती है. व्यापार में नए विचार लाभ दिलाएंगे. परिवार में किसी सदस्य से हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए संयम रखें. घर में अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल

वृषभ

आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि कराने वाला रहेगा. ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. घर के लिए नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें. किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले तो पीछे न हटें.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गेहुंआ

मिथुन

व्यस्तता के बावजूद आप अपने अधूरे कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे. व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर लापरवाही न करें.

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा

Aaj Ka Rashifal 13 July 2026: कर्क

आज वाणी और व्यवहार में संयम रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. परिवार में विवाह संबंधी अड़चन बातचीत से दूर हो सकती है. माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा. यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद

सिंह

आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों को ज्ञान बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे. आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा.

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

कन्या

आज का दिन नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है. ऑनलाइन कारोबार करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. घर के रिनोवेशन की योजना बन सकती है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. संतान की कोई इच्छा पूरी होने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा

तुला

आज का दिन लाभदायक रहेगा. विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और किसी दूसरे का वाहन चलाने से बचें. नई खरीदारी के भी योग बन रहे हैं.

शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी

पूजा की भस्म को भूलकर भी कूड़ेदान में न फेंकें, जानें क्या है सही तरीका

वृश्चिक

लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. भाग्य का साथ मिलेगा और संपत्ति खरीदने का अवसर मिल सकता है. उधार दिया गया धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवारिक मामलों में बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: अंगूरी

धनु

आज मेहनत और लगन से किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता के संकेत हैं. व्यापार में अनुभवी लोगों की सलाह लाभ पहुंचाएगी. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है.

शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी पीला

मकर

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी को करियर में सफलता मिलने की संभावना है. घर में धार्मिक आयोजन होने से वातावरण भक्तिमय रहेगा. संतान के भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं.

शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी

कुंभ

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. कानूनी मामलों में लापरवाही से बचें और किसी भी निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला

मीन

आज बुद्धिमानी और धैर्य से लिए गए फैसले आपके लिए लाभदायक रहेंगे. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. नौकरी में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है. खानपान पर ध्यान दें, क्योंकि पेट संबंधी परेशानी होने की आशंका है.

शुभ अंक: 2
शुभ रंग: ऑरेंज

इसे भी पढ़ें-इस दिन की ये 5 गलतियां डाल सकती हैं असर, गुरुवार को रखें खास सावधानी

Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.

संभल जाइए! बिहार के 27 जिलों में बारिश का डबल अटैक, IMD का ऑरेंज अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्य के अधिकांश जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है. कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश दर्ज की जा रही है. इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 27 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने इन जिलों में तेज बारिश, वज्रपात और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई है. लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

इन 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, पटना, बेगूसराय, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, नवादा और गया जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, किशनगंज और कटिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. विशेष रूप से किसानों को खराब मौसम के दौरान खेतों में काम करने से बचने को कहा गया है. विभाग का अनुमान है कि जुलाई महीने में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रह सकता है.

बिहार में 3 दिनों तक कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तेज आंधी, जानिए कहां बिगड़ेंगे हालात

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में हुई बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान रक्सौल, सीवान, समस्तीपुर और पटना के कई इलाकों सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई. राजधानी पटना में बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन गई. अस्पताल परिसर में भी पानी भर जाने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि नगर निगम ने पानी निकासी का कार्य शुरू कर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया.

अगले तीन-चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक पूरे बिहार में मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

मुख्य बिंदु

  • बिहार में मानसून सक्रिय, राज्यभर में रुक-रुककर हो रही बारिश.
  • मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया.
  • तेज बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना.
  • सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, किशनगंज और कटिहार में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान.
  • किसानों को खराब मौसम के दौरान खेतों में काम नहीं करने की सलाह.
  • पिछले 24 घंटे में पटना, समस्तीपुर, सीवान और रक्सौल समेत कई जिलों में हुई बारिश.
  • पटना में जलजमाव से लोगों और मरीजों को परेशानी, नगर निगम ने शुरू की पानी निकासी.
  • अगले 3 से 4 दिनों तक बिहार में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान.
  • कई स्थानों पर वज्रपात और तेज हवा की भी चेतावनी.
  • अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना.

इसे भी पढ़ें-

बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सारण रहा सबसे गर्म, कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

अगले हफ्ते खुलेंगे 3 IPO, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और निवेश की रकम

Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट में अगले सप्ताह निवेशकों के लिए गतिविधियां तेज रहने वाली हैं. 14 जुलाई से 16 जुलाई के बीच दो मेनबोर्ड IPO और एक SME IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. इनमें सबसे बड़ा इश्यू SBI Funds Management का है. इसके अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies भी अपने आईपीओ लेकर आ रही हैं. वहीं, इसी सप्ताह Kusumgar, Laser Power & Infra, Devson Catalyst और Happy Steels के शेयर भी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होंगे.

14 से 16 जुलाई के बीच खुलेंगे ये IPO

कंपनीIPO खुलने की तारीखइश्यू साइज
SBI Funds Management14-16 जुलाई₹11,692.91 करोड़
Alpine Texworld14-16 जुलाई₹126.25 करोड़
Millworks Technologies (SME)14-16 जुलाई₹160.34 करोड़

SBI Funds Management IPO में क्या खास है

देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management का IPO पूरी तरह Offer for Sale (OFS) आधारित है. कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी. इसके तहत प्रमोटर State Bank of India और Amundi India Holding अपनी हिस्सेदारी के 20.37 करोड़ शेयर बेचेंगे.

पुराने ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट बंद होने की चर्चा कितनी सही? जानिए वायरल दावे की हकीकत

मुख्य बातें

  • IPO खुलने की तारीख : 14 से 16 जुलाई
  • प्राइस बैंड : ₹545-₹574 प्रति शेयर
  • एक लॉट : 26 शेयर
  • आरक्षण : 50% QIB, 35% रिटेल निवेशक और 15% गैर-संस्थागत निवेशक

कंपनी ने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में कहा है कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से उसकी ब्रांड पहचान मजबूत होगी और निवेशकों को सार्वजनिक बाजार में शेयरों की खरीद-बिक्री का अवसर मिलेगा.

SBI Funds Management की शुरुआत वर्ष 1993 में हुई थी. एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) के आधार पर यह देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है. कंपनी इक्विटी, डेट, हाइब्रिड फंड और ETF सहित कई निवेश विकल्प उपलब्ध कराती है. SBI के शेयरधारकों के लिए इस IPO में अलग से शेयरहोल्डर कोटा भी रखा गया है, जिसके लिए पात्रता की शर्तें अलग हैं.

Alpine Texworld IPO से जुटाई गई रकम कहां होगी खर्च

टेक्सटाइल क्षेत्र की कंपनी Alpine Texworld का ₹126.25 करोड़ का IPO भी 14 से 16 जुलाई तक खुला रहेगा. यह 1.20 करोड़ नए शेयरों का फ्रेश इश्यू है.

खाते में नहीं आई पीएम किसान की किस्त? ऐसे चेक करें लाभार्थी सूची और पूरा करें e-KYC

कंपनी जुटाई गई राशि का उपयोग इन कार्यों में करेगी

  • नई वीविंग यूनिट स्थापित करने में
  • प्रस्तावित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी विकसित करने में
  • पुराने कर्ज के भुगतान में
  • सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए
विवरणजानकारी
प्राइस बैंड₹100-₹105 प्रति शेयर
एक लॉट142 शेयर

अहमदाबाद स्थित यह कंपनी फैब्रिक की डाइंग और प्रोसेसिंग का कारोबार करती है. वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 150 प्रतिशत बढ़कर ₹21.45 करोड़ पहुंच गया, जबकि एक वर्ष पहले यह ₹8.58 करोड़ था. इसी अवधि में कंपनी का राजस्व 44.41 प्रतिशत बढ़कर ₹342.71 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹237.32 करोड़ था.

Millworks Technologies IPO किसके लिए रहेगा खास

SME सेगमेंट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए Millworks Technologies का IPO भी 14 से 16 जुलाई तक खुला रहेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹160.34 करोड़ जुटाना चाहती है. इसके तहत 48.44 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे.

जुटाई गई राशि का उपयोग यहां होगा

  • नए प्लांट और मशीनरी खरीदने में
  • वर्किंग कैपिटल की जरूरत पूरी करने में
  • सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए
विवरणजानकारी
प्राइस बैंड₹315-₹331 प्रति शेयर
एक लॉट400 शेयर
न्यूनतम निवेश2 लॉट (800 शेयर)

Millworks Technologies प्रिसिजन इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की कंपनी है. यह एयरोस्पेस, रेलवे, डिफेंस, ड्रोन, मेट्रो रेल और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए हाई-प्रिसिजन कंपोनेंट्स और असेंबली तैयार करती है.

इन कंपनियों की भी होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग

IPO के अलावा अगले सप्ताह चार कंपनियों के शेयर भी स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होंगे.

  • Kusumgar
  • Laser Power & Infra
  • Devson Catalyst
  • Happy Steels

ऐसे में प्राइमरी मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आने वाला सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें-

बेटी की पढ़ाई और शादी की चिंता खत्म, SSY में निवेश से तैयार होगा बड़ा फंड
खाद्य उत्पादों पर ‘Healthy’ के दावों की जांच तेज, FSSAI के रडार पर 8 बड़ी कंपनियां

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

कोरोना पॉजिटिव हुए कुमार सानू के बेटे जान, अस्पताल से शेयर किया वीडियो

Jaan Kumar Sanu COVID-19: गायक और ‘बिग बॉस 14’ के पूर्व प्रतिभागी जान कुमार सानू कोरोना संक्रमित हो गए हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अस्पताल के बेड से एक वीडियो साझा कर दी. हालांकि, गंभीर खबर के बीच भी उन्होंने अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा, लेकिन पोस्ट सामने आते ही उनके प्रशंसकों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी.

अस्पताल से शेयर किया वीडियो

जान कुमार सानू ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से वीडियो साझा करते हुए लिखा, “चीन से आया मेरा दोस्त… COVID को सलाम करो.” इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल के कपड़ों को लेकर भी मजाक किया. उन्होंने लिखा, “फिट चेक- मैंने अपने पसंदीदा डिजाइनर कोकिलाबेन (अस्पताल) के कपड़े पहने हैं. वुहान वाले कोविड के लिए यहां चेक-इन किया है.”

‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता पर सुनील शेट्टी बोले- फैमिली एंटरटेनमेंट फिल्मों का दौर लौटना चाहिए

उनकी इस पोस्ट पर टीवी और मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकारों के साथ-साथ फैंस ने भी जल्द स्वस्थ होने की दुआ की.

कौन हैं जान कुमार सानू

जान कुमार सानू मशहूर पार्श्वगायक कुमार सानू के बेटे हैं. वह पेशे से गायक और परफॉर्मर हैं. उन्हें सबसे अधिक पहचान सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में हिस्सा लेने के बाद मिली. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जहां वह अपने गानों और निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करते रहते हैं.

आंध्र प्रदेश में भी मिले कोरोना के नए मरीज

इधर, जान कुमार सानू के कोरोना संक्रमित होने के बीच आंध्र प्रदेश में भी कोविड-19 के नए मामले सामने आए हैं. वाईएसआर कडप्पा जिले में पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं. इनमें से दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है.

स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर चमकी? पहले ही दिन उड़ाए 25 फिल्मों के होश

स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति पर नजर रखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. डॉक्टरों ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, हाथों की सफाई रखने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें-

फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गौरी स्प्रैट संग शादी की तारीख को लेकर किया बड़ा खुलासा
Satua Jawaniya Ke के क्रेज के बाद फिल्म देखना क्यों है जरूरी? OTT पर देखें पूरा मजा

पूरियां तलने के बाद बचा तेल फेंकने की न करें गलती, घर के इन 5 कामों में आएगा बड़े काम

Cooking Oil Reuse Tips: पूरियां, पकौड़े या कचौड़ियां तलने के बाद कड़ाही में काफी मात्रा में तेल बच जाता है. कई लोग इसे दोबारा गर्म करने से बचते हैं और आखिरकार फेंक देते हैं. हालांकि, बार-बार गर्म किया गया तेल खाना पकाने के लिए सही नहीं माना जाता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बचा हुआ तेल पूरी तरह बेकार है. यदि इसका उपयोग खाने में दोबारा नहीं करना चाहते हैं, तो घर के कई दूसरे कामों में इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

लोहे के बर्तनों को जंग से बचाने में करेगा मदद

लोहे की कड़ाही, तवा या अन्य बर्तनों में नमी के कारण जल्दी जंग लगने लगती है. ऐसे में बर्तन धोकर और अच्छी तरह सुखाने के बाद रूई या सूती कपड़े की मदद से बचा हुआ तेल हल्की परत के रूप में लगा दें. इससे बर्तनों पर नमी नहीं टिकती और जंग लगने की संभावना कम हो जाती है.

बच्चों को रोज-रोज न खिलाएं चिप्स और पिज्जा, ट्राई करें ये 5 हेल्दी स्नैक्स, स्वाद मिलेगा और सेहत भी

नए मिट्टी के बर्तनों को मजबूत बनाने में उपयोगी

नई हांडी या मिट्टी के बर्तनों को सीधे इस्तेमाल करने पर उनके चटकने का डर रहता है. ऐसे में बर्तन के अंदर और बाहर बचा हुआ तेल लगाकर एक दिन धूप में रखें. इसके बाद पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे मिट्टी तेल सोख लेती है और बर्तन पहले की तुलना में अधिक मजबूत हो सकते हैं.

दरवाजों की चूं-चूं की आवाज होगी बंद

घर के दरवाजों या खिड़कियों के कब्जों से आवाज आने लगे तो महंगे लुब्रिकेंट खरीदने की जरूरत नहीं है. कब्जों में बचा हुआ तेल की कुछ बूंदें डालकर दरवाजे को दो-तीन बार खोलें और बंद करें. तेल अंदर तक पहुंचने पर आवाज कम हो सकती है और दरवाजा आसानी से चलने लगेगा.

लेदर की चीजों की लौट सकती है चमक

चमड़े के जूते, बेल्ट, बैग या जैकेट समय के साथ अपनी चमक खो देते हैं. ऐसे में साफ कपड़े पर बहुत कम मात्रा में बचा हुआ तेल लेकर हल्के हाथ से लेदर पर लगाएं. इसके बाद दूसरे सूखे कपड़े से पोंछ दें. इससे चमड़े की सतह पर चमक लौट सकती है. ध्यान रहे कि तेल का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में ही करें.

शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगे ये 5 झटपट स्नैक्स, 10 मिनट में हो जाएंगे तैयार

पौधों को कीड़ों से बचाने में भी हो सकता है उपयोग

यदि गमलों या बगीचे के पौधों में कीड़े लग गए हैं तो एक लीटर पानी में एक छोटी चम्मच बचा हुआ तेल और कुछ बूंदें लिक्विड डिश सोप मिलाकर स्प्रे तैयार करें. इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद पौधों की पत्तियों पर छिड़काव करें. यह मिश्रण कुछ प्रकार के कीड़ों को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-

नया मकान बनवाने की तैयारी है? निर्माण शुरू करने से पहले इन 5 बातों पर जरूर करें विचार
बच्चे के लिए चुनें ऐसा नाम, जो सफलता और उपलब्धि का प्रतीक बने
टिफिन लौटेगा खाली, बच्चों को खूब पसंद आएगा आलू-चीज सैंडविच

यूपी पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई

UP PCS 2026 Application: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (UP PCS) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रखी है. आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है. आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

CA परीक्षा के आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, 18 जुलाई तक बिना लेट फीस करें अप्लाई

25 जून से शुरू है आवेदन प्रक्रिया

यूपी पीसीएस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 तक आवेदन करने के साथ-साथ आवेदन शुल्क भी जमा कर सकते हैं. आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 3 अगस्त 2026 तक संशोधन का अवसर मिलेगा. आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है. परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद UP PCS 2026 Recruitment लिंक पर क्लिक कर नया पंजीकरण करें. लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां भरें. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें.

अगर आपके पास है दमदार कहानी, तो Netflix दे रहा बड़ा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

इतनी देनी होगी आवेदन फीस

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस : 125 रुपये
  • एससी और एसटी : 65 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी : 25 रुपये

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस और मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है.

आयु सीमा क्या है

आयोग के अनुसार 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होना अनिवार्य है. विभिन्न पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता संबंधी जानकारी आयोग की अधिसूचना में उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में इंजीनियरिंग के लिए NIT Patna क्यों है पहली पसंद, यहां जानिए पूरी डिटेल
नीट यूजी फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, NTA ने जारी किया पोर्टल लिंक

बिहार के इस क्षेत्र में 51000 करोड़ से बनेगी अंडरग्राउंड रेल लाइन, चिकन नेक की सुरक्षा होगी मजबूत

Katihar Underground Rail Project: कटिहार रेल डिवीजन के कुमेदपुर से आमबाड़ी फालाकाटा के बीच 51 हजार करोड़ रुपये की लागत से अंडरग्राउंड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा. पूरी तरह भूमिगत इस रेल परियोजना को सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. यह रेल मार्ग बिहार के किशनगंज जिले से होकर गुजरेगा. परियोजना का उद्देश्य सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) की सुरक्षा मजबूत करने के साथ पूर्वोत्तर राज्यों को सुरक्षित वैकल्पिक रेल संपर्क उपलब्ध कराना है. परियोजना को वर्ष 2033 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

किशनगंज से होकर गुजरेगा रेल मार्ग

कुमेदपुर स्टेशन पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में है, जबकि आमबाड़ी फालाकाटा जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है. दोनों स्टेशनों के बीच बनने वाला भूमिगत रेल मार्ग बिहार के किशनगंज जिले से होकर गुजरेगा. पूरी परियोजना कटिहार रेल डिवीजन की निगरानी में विकसित की जाएगी.

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात IAS समेत 45 BAS अधिकारियों का तबादला

Katihar Underground Rail Project: चिकन नेक की सुरक्षा होगी मजबूत

सिलीगुड़ी गलियारा देश का सबसे संवेदनशील भू-भाग माना जाता है. यही संकरा हिस्सा मुख्य भारत को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों से जोड़ता है. कई स्थानों पर इसकी चौड़ाई केवल 20 से 25 किलोमीटर है. वर्ष 1947 के बाद इस क्षेत्र का सामरिक महत्व और बढ़ गया. सेना की आवाजाही, व्यापार और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग पर निर्भर करता है.

युद्ध और आपदा में भी नहीं टूटेगा संपर्क

नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और चीन की सीमाओं से घिरे इस इलाके में किसी भी सैन्य तनाव या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में रेल संपर्क प्रभावित होने का खतरा रहता है. इसी को देखते हुए जमीन के नीचे सुरक्षित वैकल्पिक रेल मार्ग तैयार किया जा रहा है, ताकि किसी भी परिस्थिति में पूर्वोत्तर राज्यों का संपर्क बाधित न हो.

सीमांचल को भी होगा लाभ

परियोजना पूरी होने के बाद सीमांचल क्षेत्र, खासकर किशनगंज और आसपास के इलाकों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी. माल ढुलाई और व्यापार के लिए सुरक्षित रेल संपर्क उपलब्ध होगा. हर मौसम में निर्बाध परिचालन होने से लॉजिस्टिक्स व्यवस्था भी मजबूत होगी.

राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति का हिस्सा

यह परियोजना केंद्र सरकार की भारतमाला योजना, एक्ट ईस्ट पॉलिसी और राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है. देश की सामरिक जरूरतों को देखते हुए सड़क, रेल और संचार नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में भी कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है.

2033 तक पूरा करने का लक्ष्य

परियोजना के लिए मिट्टी की जांच, भूगर्भीय सर्वे और डिजाइन तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है. सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी. सरकार ने वर्ष 2033 तक इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. स्थानीय लोगों और रक्षा विशेषज्ञों ने इसे पूर्वोत्तर की सुरक्षा और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

मुख्य बिंदु

कटिहार रेल डिवीजन के कुमेदपुर से आमबाड़ी फालाकाटा के बीच बनेगी अंडरग्राउंड रेल लाइन.
परियोजना पर करीब 51 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह किशनगंज होकर गुजरेगी.
चिकन नेक की सुरक्षा मजबूत करने और पूर्वोत्तर राज्यों को सुरक्षित वैकल्पिक रेल संपर्क देने के उद्देश्य से परियोजना तैयार की जा रही है.
सरकार ने वर्ष 2033 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा है.

इसे भी पढ़ें-

रेल-सह-सड़क कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिघोषणा जारी, 501 रैयतों को मिलेगा मुआवजा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात IAS समेत 45 BAS अधिकारियों का तबादला

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया. सामान्य प्रशासन विभाग ने सात आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 45 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी. इस फेरबदल में कई जिलों के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.

तबादले के तहत राज्य निर्वाचन आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी रहे संजय कुमार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. वहीं गया के बंदोबस्त पदाधिकारी मुकेश कुमार को वित्त विभाग के भविष्य निधि निदेशालय में पदस्थापित किया गया है.

कई विभागों में बदले गए अपर सचिव

सरकार ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव अभिलेष कुमार सिंह को कृषि विभाग में अपर सचिव बनाया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार रजक को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग भेजा गया है.

रांची में अब बिना NOC नहीं होगी बोरिंग, 2500 रुपये शुल्क के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य

हालांकि नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार का हाल ही में जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें पूर्ववत उसी विभाग में बनाए रखा गया है.

Bihar IAS Transfer: सारा अशरफ और तुषार कुमार को नई जिम्मेदारी

खाद्य संरक्षण उद्योग विभाग की निदेशक सारा अशरफ को नालंदा जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं मुजफ्फरपुर पूर्व के अनुमंडल पदाधिकारी तुषार कुमार अब पूर्णिया के नए एसडीओ होंगे. उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी दी गई हैं.

45 BAS अधिकारियों का भी हुआ तबादला

सरकार ने दूसरी अधिसूचना जारी कर बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का भी तबादला किया है. इनमें बड़ी संख्या में अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पदों पर तैनात किया गया है.

सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है.

पटना समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग

पटना में संजीत कुमार को कंकड़बाग अंचल, पटना नगर निगम का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. धर्मराज कुमार को मसौढ़ी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. राजीव कुमार को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

प्रिंस खान गैंग पर चतरा पुलिस का बड़ा वार, 2 गुर्गे गिरफ्तार, लोजपा नेता से मांगी थी रंगदारी

इसके अलावा संजय कुमार, मुकेश कुमार, अभिलेष कुमार सिंह, मनोज कुमार रजक और मनोज कुमार को भी पटना स्थित विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारी मिली है.

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में रंजीत कुमार को डुमरांव का एसडीओ, रंजो कुमारी को भागलपुर का डीडीसी, गौरव सिंह को औरंगाबाद का एसडीओ, प्रवीण कुमार को समस्तीपुर का जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रशांत अभिषेक को बाढ़ का एसडीओ तथा रवि शंकर अरविंद को मुंगेर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.

अधिसूचना में कहा गया है कि नई पदस्थापना वाले अधिकारियों को नियमानुसार संबंधित क्षेत्रों में कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की जाएंगी.

प्रमुख अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

संजय कुमार – अपर सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
मुकेश कुमार – भविष्य निधि निदेशालय, वित्त विभाग
अभिलेष कुमार सिंह – अपर सचिव, कृषि विभाग
मनोज कुमार रजक – अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
मनोज कुमार – स्थानांतरण आदेश निरस्त, नगर विकास एवं आवास विभाग में यथावत
सारा अशरफ – उप विकास आयुक्त-सह-सीईओ, जिला परिषद नालंदा
तुषार कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), पूर्णिया
संजीत कुमार – कार्यपालक पदाधिकारी, कंकड़बाग अंचल, पटना नगर निगम
धर्मराज कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी
राजीव कुमार – संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग
रंजीत कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरांव
रंजो कुमारी – उप विकास आयुक्त (डीडीसी), भागलपुर
गौरव सिंह – अनुमंडल पदाधिकारी, औरंगाबाद
प्रवीण कुमार – जिला परिवहन पदाधिकारी, समस्तीपुर
प्रशांत अभिषेक – अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़
रवि शंकर अरविंद – भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), मुंगेर

इसे भी पढ़ें-

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
झारखंड में राशन लाभुकों के लिए खुशखबरी, बैकलॉग खत्म कर एकमुश्त वितरण की तैयारी