रांची : विधवा के हक में 12 साल बाद आया फैसला, मुआवजे समेत अंतिम संस्कार खर्च देने का निर्देश

Ranchi News : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक की पत्नी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने कर्मचारी क्षतिपूर्ति मामले में श्रम न्यायालय के पुराने आदेश में संशोधन करते हुए बीमा कंपनी को मुआवजे के साथ दुर्घटना की तारीख से ब्याज, 50 प्रतिशत जुर्माना और अंतिम संस्कार का खर्च भी देने का निर्देश दिया है.

यह मामला गिरिडीह के ट्रक चालक लक्ष्मण मंडल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से जुड़ा है. उनकी पत्नी सुदामा देवी ने मुआवजे को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम एक कल्याणकारी कानून है. ऐसे मामलों में यदि दुर्घटना के एक महीने के भीतर मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाता है तो कानून के तहत ब्याज देना अनिवार्य है. परिस्थितियों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

अदालत ने यह भी माना कि मृतक की विधवा को समय पर मुआवजा नहीं मिला. वर्ष 2014 में देवघर के श्रम न्यायालय ने जो आदेश पारित किया था, उसमें कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम के इन महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विचार नहीं किया गया था.

इन्हीं तथ्यों को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट ने श्रम न्यायालय के आदेश में संशोधन किया और बीमा कंपनी को मुआवजे के साथ दुर्घटना की तारीख से ब्याज, 50 प्रतिशत जुर्माना तथा अंतिम संस्कार का खर्च भी देने का निर्देश दिया.

सिल्ली थाना में जन शिकायत शिविर, छह मामलों की सुनवाई; चार का मौके पर हुआ समाधान
बड़गाईं जमीन घोटाले में तीन साल बाद बड़ी न्यायिक कार्रवाई, 14 आरोपियों पर आरोप तय
 प्रदर्शन खत्म होते ही खुली सड़कें, बैरिकेड हटे तो सामान्य हुआ ट्रैफिक

रांची : सिल्ली थाना में जन शिकायत शिविर, छह मामलों की सुनवाई; चार का मौके पर हुआ समाधान

Ranchi News: आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से शनिवार को सिल्ली थाना परिसर में जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में कुल छह आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित थे.

सुनवाई के दौरान अधिकारियों ने चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया. वहीं, दो मामलों में विस्तृत जांच की आवश्यकता होने के कारण उन्हें जांच के लिए लंबित रखा गया है.

शिविर के दौरान थाना प्रभारी नवीन कुमार ने लोगों से किसी भी तरह की समस्या होने पर सीधे थाना में शिकायत दर्ज कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय लोग तथ्य के आधार पर अपनी बात प्रशासन के सामने रखें.

शिविर में एसआई अमित कुमार, उदय सिंह, रामदेव यादव, अरुण कुमार, राजस्व कर्मी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

बड़गाईं जमीन घोटाले में तीन साल बाद बड़ी न्यायिक कार्रवाई, 14 आरोपियों पर आरोप तय
प्रदर्शन खत्म होते ही खुली सड़कें, बैरिकेड हटे तो सामान्य हुआ ट्रैफिक
जेल में बंद प्रमोद की बढ़ीं मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति मामले में दाखिल की चार्जशीट

दूसरे दिन आधी रह गई ‘जन नायकन’ की रफ्तार, फिर भी 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद दूसरे दिन धीमी पड़ गई. कमाई में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज होने के बावजूद फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. दो दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 112.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन भारत में 21.15 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. पहले दिन इसका नेट कलेक्शन 42.70 करोड़ रुपये रहा था. इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 63.85 करोड़ रुपये हो गई है.

दूसरे दिन आधी रह गई 'जन नायकन' की रफ्तार, फिर भी 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल Jana Nayagan Collection
रियलिटी शोज से दूरी बनाने पर पहली बार बोलीं सुनिधि चौहान, बताई असली वजह

वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. हालांकि दूसरे दिन कमाई में करीब 50.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

विदेशों में भी मिला अच्छा रिस्पॉन्स

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा प्रतिसाद मिला है. दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट से 10 करोड़ रुपये ग्रॉस की कमाई हुई. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये हो गया.

थलपति विजय की आखिरी फिल्म की रिलीज डेट तय, जानिए कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

भारत और विदेश की कमाई मिलाकर ‘जन नायकन’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 112.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है.

रिलीज से पहले कई बार टली थी फिल्म

एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली गई थी. सेंसर प्रक्रिया के कारण भी इसकी रिलीज में देरी हुई. फिल्म में थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण अहम भूमिकाओं में हैं.

दूसरे दिन आधी रह गई 'जन नायकन' की रफ्तार, फिर भी 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल Jana Nayagan Collection 2

निर्माता बोले- विजय फिल्मों में बने रहें

फिल्म की रिलीज के बाद निर्माता वेंकटा नारायण ने उम्मीद जताई कि ‘जन नायकन’ थलापति विजय की आखिरी फिल्म न बने. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि वह विजय को एक अभिनेता के साथ-साथ एक नेता के रूप में भी पसंद करते हैं. उनके मुताबिक, राजनीति और फिल्मों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होगा, लेकिन देशभर के दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर फिर से देखना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें-

फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गौरी स्प्रैट संग शादी की तारीख को लेकर किया बड़ा खुलासा
Satua Jawaniya Ke के क्रेज के बाद फिल्म देखना क्यों है जरूरी? OTT पर देखें पूरा मजा
रिलीज होते ही छा गया समर गुप्ता का नया भोजपुरी गाना, दबंग स्टाइल ने मचाया धमाल

आज का राशिफल 25 जुलाई : मेष के लिए बड़े फैसलों का दिन, जानें 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: शनिवार का दिन हर राशि के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. कुछ राशियों के लिए करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर बनेंगे, तो कुछ को परिवार और रिश्तों से जुड़े मामलों में संयम के साथ कदम बढ़ाने की सलाह दी गई है. कई जातकों के लिए नए संपर्क लाभ का कारण बन सकते हैं, वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी.

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल.

मेष

आज कोई अहम फैसला आपके भविष्य की दिशा तय कर सकता है. कार्यस्थल पर आपकी पहल और सक्रियता का लाभ मिलेगा. कारोबार में नई योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार में शिक्षा या करियर से जुड़ा विषय चर्चा में रह सकता है. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी से बचें.

वृषभ

कामकाज में आपकी विश्वसनीयता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी. नौकरी में अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा, जबकि व्यापार में पुराने संसाधनों का बेहतर उपयोग लाभ दिला सकता है. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा. स्वास्थ्य संबंधी छोटी बातों को नजरअंदाज न करें.

मिथुन

आज नए लोगों से मुलाकात और बेहतर संवाद आपके लिए सफलता का रास्ता खोल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में प्रस्तुति और संचार कौशल का फायदा मिलेगा. व्यापार में प्रचार और मार्केटिंग से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.

कर्क

घरेलू जिम्मेदारियां आज आपकी प्राथमिकता बन सकती हैं. नौकरी में आपका शांत स्वभाव और संतुलित निर्णय लेने की क्षमता सराहना दिलाएगी. व्यापार में पुराने ग्राहकों का भरोसा बना रहेगा. परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सभी की सहमति बनने के योग हैं.

सिंह

आत्मविश्वास के दम पर आप नई पहचान बना सकते हैं. कार्यस्थल पर नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. व्यापार में प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. परिवार में कोई शुभ समाचार उत्साह बढ़ाएगा.

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026: कन्या

योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम आज सफलता दिला सकता है. नौकरी में किसी जटिल समस्या का समाधान निकालने में कामयाबी मिलेगी. व्यापार में गुणवत्ता और बेहतर सेवा का लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिहाज से अनुकूल रहेगा.

बेडरूम की सही दिशा और सजावट से आएगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें वास्तु नियम

तुला

आज आपका संतुलित व्यवहार कई मुश्किल काम आसान कर सकता है. नौकरी और कारोबार दोनों जगह सहयोग का पूरा लाभ मिलेगा. साझेदारी में चल रहे कार्यों में अच्छी प्रगति के संकेत हैं.

परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी या चर्चा हो सकती है. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर सार्थक बातचीत होगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी.

वृश्चिक

धैर्य और एकाग्रता आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण परियोजना की जिम्मेदारी मिल सकती है. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.

व्यापार में प्रतिस्पर्धियों की रणनीति को समझकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह किसी बड़े निर्णय में मददगार साबित होगी.

धनु

नई चीजें सीखने और अनुभव हासिल करने के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. शिक्षा, प्रशिक्षण या विदेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकता है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है.

धार्मिक या सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. इससे मानसिक शांति के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.

मकर

अनुशासन और समय का सही उपयोग आपको दूसरों से आगे रखेगा. कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं, जिन्हें आप बेहतर ढंग से निभा पाएंगे.

व्यापार में व्यवस्थाओं में सुधार का सीधा लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में जल्दबाजी की बजाय दूरदर्शिता अपनाना आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा.

कुंभ

रचनात्मक सोच और नए प्रयोग आज आपकी पहचान बन सकते हैं. तकनीक, डिजाइन और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है.

ऑनलाइन कारोबार या डिजिटल माध्यम से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है. मित्रों का सहयोग नए अवसरों के द्वार खोलेगा.

मीन

कल्पनाशक्ति और संवेदनशीलता आज आपकी सबसे बड़ी पूंजी रहेगी. कला, साहित्य और आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान या नई पहचान मिल सकती है.

व्यापार में ग्राहकों की जरूरतों को समझकर आगे बढ़ेंगे तो लाभ होगा. परिवार में प्रेम, अपनापन और आपसी तालमेल पहले से बेहतर रहेगा.

इसे भी पढ़ें-
इस दिन की ये 5 गलतियां डाल सकती हैं असर, गुरुवार को रखें खास सावधानी
अमावस्या और ग्रहों के बदलाव का दिन, जानें मेष से मीन तक राशियों पर क्या रहेगा असर

Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.

आज का पंचांग 25 जुलाई : आज कब तक रहेगी एकादशी, जानें द्वादशी, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 25 July 2026: आज शनिवार, 25 जुलाई 2026 है. महावीर पंचांग के अनुसार दिन की शुरुआत श्रावण शुक्ल एकादशी तिथि से होगी, जो प्रातः 5:22 बजे तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. आज चंद्रमा सुबह धनु राशि में रहेंगे और दिन में मकर राशि में प्रवेश करेंगे. यदि आप पूजा-पाठ, यात्रा या किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो शुभ और अशुभ मुहूर्त की जानकारी जरूर देख लें.

आज का पंचांग

  • दिन: शनिवार
  • तिथि: श्रावण शुक्ल एकादशी (प्रातः 5:22 बजे तक), इसके बाद द्वादशी
  • विक्रम संवत: 2083
  • शक संवत: 1948
  • हिजरी सन: 1448
  • सूर्योदय: 5:22 AM
  • सूर्यास्त: 6:38 PM
  • नक्षत्र: अनुराधा (प्रातः तक), इसके बाद ज्येष्ठा
  • योग: ब्रह्म
  • करण: विष्टि, इसके बाद बव

ग्रहों की स्थिति

सूर्य और बुध मिथुन राशि में हैं. शुक्र वृषभ राशि में, देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में, मंगल सिंह राशि में तथा शनि मीन राशि में विराजमान हैं. राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. सूर्योदय के समय चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, जबकि दिन में मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

बेडरूम की सही दिशा और सजावट से आएगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें वास्तु नियम

Aaj Ka Panchang 25 July 2026: आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 03:38 AM – 04:26 AM
  • अभिजित मुहूर्त: 11:36 AM – 12:24 PM
  • विजय मुहूर्त: 04:03 PM – 04:57 PM
  • आज के अशुभ मुहूर्त
  • राहुकाल: 08:37 AM – 10:18 AM
  • यमगण्ड काल: 01:41 PM – 03:23 PM
  • गुलिक काल: 05:14 AM – 06:55 AM

शनिवार का चौघड़िया (पटना)

  • रोग : 05:14 AM – 06:55 AM
  • उद्वेग : 06:55 AM – 08:37 AM
  • चर : 08:37 AM – 10:18 AM
  • लाभ : 10:18 AM – 12:00 PM
  • अमृत : 12:00 PM – 01:41 PM
  • काल : 01:41 PM – 03:23 PM
  • शुभ : 03:23 PM – 05:04 PM
  • रोग : 05:04 PM – 06:46 PM
अमावस्या और ग्रहों के बदलाव का दिन, जानें मेष से मीन तक राशियों पर क्या रहेगा असर

Disclaimer : यह पंचांग स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करें चेक

UPSC ESE Mains Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2026 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा.

बैंक ऑफिसर बनने के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 8,400 पदों पर भर्ती

21 जून को हुई थी मुख्य परीक्षा

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया था. अब आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट पीडीएफ में नाम देख सकते हैं.

बिहार के आयुष ने बढ़ाया प्रदेश का मान, नवादा के छात्र ने हासिल की AIR 4, देखें मार्कशीट

474 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न इंजीनियरिंग सेवाओं के कुल 474 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी आयोग बाद में अलग से जारी करेगा.

ऐसे चेक करें UPSC ESE Mains Result 2026

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं.
  • Written Result: Engineering Services (Main) Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

भर्ती से जुड़ी अहम तारीखें

  • आवेदन शुरू : 26 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 16 अक्टूबर 2025
  • प्रारंभिक परीक्षा : 8 फरवरी 2026
  • प्रीलिम्स रिजल्ट : 26 फरवरी 2026
  • मुख्य परीक्षा : 21 जून 2026
  • मुख्य परीक्षा का रिजल्ट : 24 जुलाई 2026
इसे भी पढ़ें-यूपी पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई

बारिश का नया अलर्ट: इन राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश, बिहार-झारखंड में भी बरसेंगे बादल

Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने 25 से 30 जुलाई तक देश के कई राज्यों के लिए बारिश का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है.

बंगाल में तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी के मुताबिक दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में 26 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा में भी भारी बारिश का अनुमान है. दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में 28 जुलाई से लगातार तीन दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है.

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में बदलेगा मौसम; पढ़ें किस राज्य में कैसा रहेगा हाल

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कई दिन बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 25 से 30 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 26 से 30 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.

राजस्थान में आज इन इलाकों पर नजर

25 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं राज्य के अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.

दिल्ली में राहत, हल्की फुहारें पड़ सकती हैं

राष्ट्रीय राजधानी में 25 से 27 जुलाई के दौरान मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई शहरों में बदला मौसम

यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई को पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में बारिश की संभावना है. हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है.

बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में 25 जुलाई को अधिकांश जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, रोहतास, गया, नवादा और नालंदा में बारिश की संभावना अधिक है. वहीं दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं.

बारिश का नया अलर्ट: इन राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश, बिहार-झारखंड में भी बरसेंगे बादल Weather Forecast 9
Weather Forecast : बिहार.

झारखंड में चार दिन तक बारिश का पूर्वानुमान

25 से 28 जुलाई के दौरान झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें-

बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सारण रहा सबसे गर्म, कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

बिहार के दो क्रिकेटर बने DSP, ऑफर लेटर लेकर सीएम सम्राट चौधरी से लिया आशीर्वाद

Mukesh Kumar Akash Deep DSP: बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को बड़ी सौगात मिली है. दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्ति का ऑफर लेटर सौंपा गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आयोजित समारोह में दोनों क्रिकेटरों को नियुक्ति पत्र दिया. इस दौरान आकाश दीप और मुकेश कुमार ने मंच पर मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया.

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने का मिला इनाम

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी प्रस्ताव के आधार पर गृह विभाग ने दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति को मंजूरी दी. सरकार के नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि मुकेश कुमार ने चीन के हांगझोउ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक जीतने में अहम योगदान दिया था.

बिहार में शिक्षकों के तबादले का पूरा शेड्यूल तय, जानिए कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

आकाश दीप भी उसी स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. इसके अलावा वर्ष 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. नियुक्ति पत्र में सेवा से जुड़ी विभिन्न शर्तों का भी उल्लेख किया गया है.

इन खिलाड़ियों को भी मिल रही सीधी नियुक्ति

राज्य सरकार की योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सीधे सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा रही है. इनमें DSP, दारोगा, पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य उपयुक्त पद शामिल हैं.

खेल मंत्री ने बताई सरकार की मंशा

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल अवसंरचना, बेहतर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है. उनका कहना है कि खिलाड़ियों को रोजगार की चिंता से मुक्त कर उनका पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित करना सरकार का उद्देश्य है.

पूर्व के मुकदमे पर भड़के पार्षद, निगम सदन में धरने का ऐलान; 30 जुलाई को होगा शक्ति प्रदर्शन

‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से क्या होगा फायदा

सरकार का मानना है कि स्थायी सरकारी नौकरी मिलने से खिलाड़ी आर्थिक सुरक्षा के साथ अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान दे सकेंगे. इससे बिहार के अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होंगे और राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक पदक मिलने की उम्मीद बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें-

पेपर लीक से लेकर सोशल मीडिया तक सख्ती, विधानसभा से 13 बड़े विधेयकों को मिली मंजूरी
बिहार के भागलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर चार हजार घूस लेते JE धराया
भागलपुर में कोरोना का दूसरा मरीज मिला, संक्रमित बुजुर्ग की बेटी भी पॉजिटिव

बिहार में शिक्षकों के तबादले का पूरा शेड्यूल तय, जानिए कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्पष्ट किया है कि राज्य में शिक्षकों का तबादला तीन चरणों में किया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि जिस शिक्षक ने आवेदन नहीं किया होगा, उसका स्थानांतरण नहीं किया जाएगा.

शिक्षा मंत्री के अनुसार, स्थानांतरण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि समायोजन, पारस्परिक स्थानांतरण और सामान्य तबादला पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके.

पूर्व के मुकदमे पर भड़के पार्षद, निगम सदन में धरने का ऐलान; 30 जुलाई को होगा शक्ति प्रदर्शन

पहले चरण में होगा समायोजन और म्यूचुअल ट्रांसफर

पहले चरण में समायोजन (रैशनलाइजेशन) और पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए 29 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे.

इसके बाद 7 से 9 सितंबर के बीच जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति की बैठक होगी. इसी दौरान शिक्षकवार समायोजन सूची तैयार की जाएगी और प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा.

10 सितंबर से शुरू होगा म्यूचुअल ट्रांसफर

समायोजन पूरा होने के बाद 10 से 14 सितंबर तक पात्र शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस चरण में दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर तबादले को अंतिम रूप दिया जाएगा.

संजीव मुखिया को CBI की क्लीन चिट, जांच में नहीं मिला पेपर चोरी या लीक कराने का सबूत

सामान्य तबादले के लिए आएगी नई रिक्ति सूची

समायोजन और म्यूचुअल ट्रांसफर के बाद 16 सितंबर को विद्यालयवार रिक्त पदों की संशोधित सूची जारी की जाएगी. इसके आधार पर 17 से 23 सितंबर तक सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

अक्टूबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

सामान्य स्थानांतरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर 24 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समितियां निर्णय लेंगी. इसी अवधि में अंतिम स्थानांतरण सूची जारी होगी और प्राप्त आपत्तियों का भी निपटारा किया जाएगा.

एसओपी का इंतजार हुआ खत्म

बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 लागू होने के बाद भी स्थानांतरण की प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में असमंजस बना हुआ था. अब शिक्षा मंत्री की ओर से चरणवार प्रक्रिया और समय-सारिणी स्पष्ट किए जाने के बाद शिक्षकों को यह साफ हो गया है कि आवेदन कब करना है और किस क्रम में तबादले किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें-

पेपर लीक से लेकर सोशल मीडिया तक सख्ती, विधानसभा से 13 बड़े विधेयकों को मिली मंजूरी
बिहार के भागलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर चार हजार घूस लेते JE धराया
भागलपुर में कोरोना का दूसरा मरीज मिला, संक्रमित बुजुर्ग की बेटी भी पॉजिटिव

कब है देवशयनी एकादशी? नोट करें व्रत की डेट, पूजा विधि और पारण का समय

Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी सनातन परंपरा के प्रमुख व्रतों में से एक मानी जाती है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैया पर योगनिद्रा में चले जाते हैं. इसके साथ ही चातुर्मास की शुरुआत होती है, जिसे जप, तप, दान और भक्ति का सबसे पवित्र काल माना जाता है.

आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व.

कब है देवशयनी एकादशी 2026?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस वर्ष एकादशी तिथि 24 जुलाई को शुरू होकर 25 जुलाई तक रहेगी. उदया तिथि के आधार पर देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को रखा जाएगा.

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 24 जुलाई 2026, सुबह 9:12 बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त: 25 जुलाई 2026, सुबह 11:34 बजे
  • व्रत की तिथि: 25 जुलाई 2026 (शनिवार)
  • पारण: द्वादशी तिथि में शास्त्रों के अनुसार

Devshayani Ekadashi 2026: क्यों खास है देवशयनी एकादशी?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं. इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है. माना जाता है कि इन चार महीनों में शुभ और मांगलिक कार्यों पर विराम रहता है, जबकि पूजा-पाठ, व्रत, तप, जप और दान का महत्व कई गुना बढ़ जाता है.

इसे भी पढ़ें-इन उपायों और दान से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, जीवन में आएगी सुख-शांति

चातुर्मास का समापन कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर होता है, जब भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं.

क्या है इस व्रत का धार्मिक महत्व?

शास्त्रों में देवशयनी एकादशी को पापों का नाश करने और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने वाला व्रत बताया गया है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

भक्त इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल, शंख, पीले पुष्प, पीले वस्त्र, नारियल और फल अर्पित कर उनकी आराधना करते हैं.

ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

देवशयनी एकादशी के दिन सुबह स्नान कर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें. इसके बाद भगवान विष्णु का जल, गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें.

फिर पीला चंदन, तुलसी दल और पीले पुष्प अर्पित करें. घी का दीपक जलाकर आरती करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. व्रत का संकल्प लेने के बाद एकादशी व्रत कथा का पाठ करें तथा अंत में भगवान को केला या पंचामृत का भोग लगाकर क्षमा प्रार्थना करें.

चातुर्मास में क्यों बढ़ जाता है पूजा-पाठ का महत्व?

देवशयनी एकादशी से शुरू होने वाला चातुर्मास सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास तक चलता है. धार्मिक दृष्टि से यह समय साधना, संयम और सेवा का काल माना जाता है.

मान्यता है कि इस अवधि में किए गए दान, जप, तप और भगवान विष्णु व भगवान शिव की आराधना का विशेष फल प्राप्त होता है.

इसे भी पढ़ें-

इस दिन की ये 5 गलतियां डाल सकती हैं असर, गुरुवार को रखें खास सावधानी
बुध दोष से कुंडली में बढ़ती हैं ये समस्याएं, जानें लक्षण और उपाय
अपरा एकादशी पर करें भगवान विष्णु की पूजा, पापों से मुक्ति का व्रत

Disclaimer: यह जानकारी केवल पारंपरिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों पर आधारित है. HelloCities24 इसकी सत्यता या वैधता की पुष्टि नहीं करता.