विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video : रामलला का मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार, श्रद्धालुओं में उत्साह, देखें वीडियो

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि मुख्य मंदिर से लेकर परिसर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं. दर्शनार्थियों की सुविधाओं वाले सभी प्रबंध भी समय पर पूरे कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि मुख्य मंदिर से लेकर परिसर के सभी प्रमुख निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं. दर्शनार्थियों की सुविधाओं वाले सभी प्रबंध भी समय पर पूरे कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला का मंदिर पूरी तरह तैयार हो गया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि मंदिर निर्माण से संबंधित सभी मुख्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं. ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा कि सभी श्रद्धालुओं को यह सूचना देते हुए प्रसन्नता है कि मंदिर निर्माण पूरा हो चुका है.

मुख्य मंदिर और परकोटे के मंदिर तैयार

मुख्य मंदिर के साथ परकोटे में बने भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, सूर्यदेव, देवी भगवती, देवी अन्नपूर्णा और शेषावतार के मंदिर भी बनकर तैयार हैं. इन सभी पर ध्वजदंड और कलश स्थापित किए जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के अगले प्रधान न्यायाधीश, CJI गवई ने भेजी सिफारिश

दर्शनार्थियों की सुविधा वाले कार्य भी पूर्ण

सप्त मंडप के अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, शबरी और ऋषि पत्नी अहल्या के मंदिरों का निर्माण भी समाप्त हो गया है. संत तुलसीदास मंदिर तैयार है और परिसर में जटायु व गिलहरी की प्रतिमाएं भी स्थापित कर दी गई हैं.

ट्रस्ट के अनुसार अब केवल वही कार्य जारी हैं जिनका सीधा संबंध श्रद्धालुओं से नहीं है. इनमें 3.5 किलोमीटर लंबी चारदीवारी, ट्रस्ट कार्यालय, अतिथि गृह और सभागार आदि शामिल हैं. लगभग 10 एकड़ में पंचवटी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, हरियाली और लैंडस्केपिंग का काम तेजी से चल रहा है.

इसे भी पढ़ें-

110 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान मोन्था, आंध्र–ओडिशा में अलर्ट की घंटियां तेज

बिहार के भागलपुर में 82 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित, यहां देखें विधानसभा वार डिटेल्स

पुराने तेवर में लौटे लालू यादव, X पर लिखा- ‘6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह!’

बिहार में चुनाव दो चरणों में — मतदान 6 व 9 नवंबर, मतगणना 14 नवंबर

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
40%
2.3m/s
0%
शनि
28 °
रवि
30 °
सोम
30 °
मंगल
30 °
बुध
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन