विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : भागलपुर में बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से 8 फरवरी को निकलेगी निशान ध्वजा शोभा यात्रा

Bhagalpur News : बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से इस वर्ष भी निशान ध्वजा शोभा यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है. यह शोभा यात्रा 8 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur : भागलपुर में बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी निशान ध्वजा शोभा यात्रा की 12वीं भेंट बाबा बूढ़ानाथ को अर्पित की जाएगी. इसे लेकर भक्त मंडल की एक बैठक निजी संस्थान में आयोजित की गई, जिसमें शोभा यात्रा की तिथि और रूपरेखा तय की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि निशान ध्वजा शोभा यात्रा रविवार, 8 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे गौशाला प्रांगण से निकाली जाएगी. यह यात्रा कोतवाली, स्टेशन, बाजार, खरमनचक और दीपनगर चौक होते हुए बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचेगी. बाबा को अर्पित किए जाने वाला जल प्रयागराज के संगम से लाया जाएगा.

शोभा यात्रा की तैयारियों में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. बैठक की अध्यक्षता नितिन भुवानिका ने की.

इस बैठक में प्रशांत टेकरीवाल, सन्नी शरीन, योगेश शर्मा, मनीष दास, मनोज केशरी, मोहित सिंह, चंदन कुमार, प्रकाश साह, पवन जैन, सुनील लाठ, आकाश कुमार, नीतीश केसरी, गुड्डू कुमार, विशाल मंडल, कन्हैया कुमार और मुकुल आनंद सहित कई सदस्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में इलेक्ट्रिसिटी यूटिलिटी शिफ्टिंग व आरओबी निर्माण पर डीएम के निर्देश

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
56%
4.8m/s
78%
बुध
33 °
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
38 °

अन्य खबरें