🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर में सफाई कर्मियों ने उठाई 5 प्रमुख मांगें, हड़ताल की दी चेतावनी

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मियों ने वेतन, बोनस, ईपीएफ और स्थायीकरण समेत पांच प्रमुख मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. कर्मचारियों ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन औजारबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मियों ने वेतन, बोनस, ईपीएफ और स्थायीकरण समेत पांच प्रमुख मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. कर्मचारियों ने मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन औजारबंद हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम के दैनिक सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैठक की. बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लड्डू हरि ने की. इसके बाद कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला और उन्हें मांगपत्र सौंपा. कर्मचारियों के अनुसार बातचीत के दौरान नगर आयुक्त ने उनकी समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिया. इस दौरान कर्मियों ने वेतन सहित पांच प्रमुख मुद्दों को उठाया. उनका कहना है कि वर्तमान में उन्हें प्रतिदिन 503 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जबकि निर्धारित दर के अनुसार 660 रुपये मिलना चाहिए.

वेतन अंतर, बोनस और ईपीएफ को लेकर उठी मांग

कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व में हुए समझौते के अनुसार अब तक लंबित बोनस राशि का भुगतान कराया जाए. इसके साथ ही ईपीएफ मद में काटी गई रकम का पूरा विवरण पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए. कर्मियों ने यह भी मांग की कि ईपीएफ से संबंधित व्यवस्था निजी एजेंसियों के बजाय सीधे नगर निगम के खाते के माध्यम से संचालित की जाए. इसके अलावा अप्रैल 2025 से लंबित वेतन अंतर की बकाया राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग भी रखी गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्थायी नियुक्ति की मांग, आंदोलन का संकेत

बैठक में लंबे समय से कार्यरत दैनिक सफाई कर्मियों के नियमितीकरण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. कर्मचारियों ने मांग की कि पटना की तरह 15 से 20 वर्षों से सेवा दे रहे कर्मियों को स्थायी दर्जा दिया जाए. मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन औजारबंद हड़ताल का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी. उनका कहना है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन और सफाई कार्य से जुड़ी दोनों एजेंसियों की होगी.

इसे भी पढ़ें-

नवगछिया में मुहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने की पहल, पुलिस अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल
भागलपुर का तिलकामांझी चौक बदल रहा पहचान, कुछ दिनों में दिखेगा बिल्कुल नया नजारा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
66%
3.1m/s
8%
रवि
34 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
37 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें