🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,119.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,730.50 💵 USD / INR : ₹ 96.38 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,119.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,730.50 💵 USD / INR : ₹ 96.38 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में इंटर-मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा की तैयारी पूरी, तय समय के बाद सेंटर में एंट्री बंद

Bhagalpur News : भागलपुर में इंटर और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से शुरू होगी. दोनों परीक्षाओं के लिए पांच-पांच केंद्र बनाए गए हैं और तय समय के बाद सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में इंटर और मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से शुरू होगी. दोनों परीक्षाओं के लिए पांच-पांच केंद्र बनाए गए हैं और तय समय के बाद सेंटर में प्रवेश नहीं मिलेगा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : इंटर और मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर दोनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग पांच-पांच केंद्र निर्धारित किए गए हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो मई से शुरू होगी, जिसमें इंटर और मैट्रिक के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

तय शेड्यूल के अनुसार होगी परीक्षा

इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2 मई से 11 मई तक आयोजित की जाएगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 2 मई से 6 मई के बीच संपन्न होगी. दोनों ही परीक्षाएं दो पालियों में ली जाएंगी. पहली पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे तक हर हाल में केंद्र पर पहुंचना होगा. वहीं दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी. इसके बाद गेट बंद कर दिया जाएगा.

इंटर के लिए ये बने परीक्षा केंद्र

इंटर परीक्षा में कुल 2876 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसके लिए मारवाड़ी पाठशाला, झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय, टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल, बरारी उच्च विद्यालय और राज्यकीय बालिका उच्च विद्यालय को केंद्र बनाया गया है. सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

मैट्रिक के लिए पांच अलग केंद्र निर्धारित

मैट्रिक परीक्षा में 2175 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इनके लिए इंटर स्तरीय जिला स्कूल, मोक्षदा बालिका उच्च विद्यालय, नवस्थापित जिला स्कूल, क्राइस्ट चर्च बालिका उच्च विद्यालय और श्याम सुंदर निकेतन उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है.

वीक्षकों की तैनाती और सख्त निर्देश

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार परीक्षा संचालन को लेकर बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया जारी है और संबंधित स्कूलों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी जा रही है. परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है. केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील भी विद्यार्थियों से की गई है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर निगम की नई पहल: DPR के लिए बनायेगा कंसल्टेंट पैनल, आर्किटेक्ट बहाली की झंझट खत्म

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
71%
2.5m/s
49%
मंगल
27 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें