🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

विक्रमशिला सेतु के बीच का हिस्सा आधी रात को ढहा, ट्रैफिक थमा—दोनों हिस्सों का संपर्क कटा

Bhagalpur News : भागलपुर में आधी रात विक्रमशिला सेतु के पोल 133 के पास बड़ा हादसा हुआ, जब पिलर 4 और 5 के बीच का स्लैब गंगा में गिर गया. घटना के बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है और उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच संपर्क टूट गया है. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पुल को सील कर दिया है और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में आधी रात विक्रमशिला सेतु के पोल 133 के पास बड़ा हादसा हुआ, जब पिलर 4 और 5 के बीच का स्लैब गंगा में गिर गया. घटना के बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है और उत्तर व दक्षिण बिहार के बीच संपर्क टूट गया है. प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पुल को सील कर दिया है और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : बिहार के भागलपुर में रविवार देर रात विक्रमशिला सेतु के बीच का हिस्सा ढह गया. पोल संख्या 133 के पास पिलर 4 और 5 के बीच स्थित स्लैब ताश के पत्ते की तरह भरभरा कर गंगा में समा गया. यह घटना करीब 12.55 बजे के आसपास की बतायी जा रही है. इससे पहले रात लगभग 11 बजे एक वाहन चालक ने पुल के एक्सपेंशन जॉइंट में असामान्य गैप दिखने की जानकारी प्रशासन को दी थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दोनों दिशाओं से यातायात रोक दिया गया. अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है.

धीरे-धीरे बढ़ी दरार, अचानक हुआ नुकसान

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, शाम से ही भागलपुर से नवगछिया जाने वाले हिस्से में पोल 133 के पास संरचना में बदलाव महसूस किया जा रहा था. रात होते-होते पिलर 4 और 5 के बीच का गैप स्पष्ट रूप से दिखने लगा. कुछ ही देर बाद आधी रात के करीब पुल का संबंधित हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए पुल के दोनों छोरों को बंद कर दिया और किसी भी वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. देर रात करीब 2 बजे जिलाधिकारी, एसएसपी और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया. पुल निर्माण निगम के इंजीनियरों की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. बड़े वाहनों को रास्ते से वापस भेजा जा रहा है और सोमवार से यातायात के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है.

पुल को सील कर वाहनों को मुंगेर मार्ग से भेजा जा रहा है : डीएम

एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पोल 133 के पास स्लैब टूटने के कारण पुल पर आवाजाही पूरी तरह रोक दी गयी है. सोमवार से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा.
जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि देर रात गैप बनने की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुल को खाली कराया. कुछ ही समय बाद संबंधित हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल पुल को दोनों तरफ से सील कर दिया गया है और वाहनों को मुंगेर मार्ग से भेजा जा रहा है. अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है.

पहले से मिल रहे थे चेतावनी संकेत

पिछले कुछ समय से विक्रमशिला सेतु की स्थिति को लेकर चिंता जतायी जा रही थी. पिलरों के चारों ओर बनी सुरक्षा संरचना के कमजोर होने और बाहरी दीवारों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पहले सामने आ चुकी थी. मार्च 2026 में कई स्थानों पर सुरक्षा दीवारों के टूटने की बात सामने आयी थी. इसके अलावा अलग-अलग हिस्सों में एक्सपेंशन जॉइंट में बढ़ते गैप और कंपन की शिकायतें भी लगातार मिलती रही थीं.

भारी दबाव में चल रहा था पुल

बरारी को नवगछिया से जोड़ने वाला यह पुल प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का भार वहन करता है. अनुमान के अनुसार रोजाना 20 से 25 हजार वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं. भारी ट्रकों के लगातार दबाव के कारण इसकी संरचना पर असर पड़ रहा था. वर्ष 2016 के बाद से इसकी कोई बड़ी तकनीकी मरम्मत नहीं होने से स्थिति और गंभीर होती गयी.

मरम्मत का पिछला रिकॉर्ड

वर्ष 2017 में लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च कर पुल का जीर्णोद्धार कराया गया था. इसके बाद 2018 में एक एजेंसी द्वारा बॉल-बेयरिंग बदलने का कार्य किया गया, जिसके लिए पुल के स्पैन को उठाया गया था. उस समय कई दिनों तक यातायात बाधित रहा. एक्सपेंशन जॉइंट और सड़क से जुड़े अन्य कार्य भी लंबे समय तक चलते रहे.

सेतु की अहमियत

करीब 4.7 किलोमीटर लंबा विक्रमशिला सेतु भागलपुर के बरारी क्षेत्र को नवगछिया से जोड़ता है. 15 नवंबर 1990 को इसकी आधारशिला रखी गयी थी और वर्ष 2001 में इसे चालू किया गया. यह एनएच-80 और एनएच-31 को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन हजारों वाहन आवाजाही करते हैं. यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ता है.

इसे भी पढ़ें-ठग ने पुलिस बनकर रचा जाल, बेटे को गंभीर केस में फंसाने का डर दिखाकर अधिवक्ता से मांगे रुपये

इसे भी पढ़ें-परीक्षा में मोबाइल नकल पर लगेगी लगाम, प्रशासन ने कसी कमर

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में DTO जनार्दन कुमार सेवानिवृत्त, जिला परिवहन पदाधिकारी का पद हुआ रिक्त

इसे भी पढ़ें-प्रवीण सिंह का पार्थिव शरीर रात आठ बजे पहुंचेगा भागलपुर

इसे भी पढ़ें-प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन पर राहुल गांधी ने जताया दुख, समर्पण और सेवा को किया याद

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा नहीं रहे, 40 साल का राजनीतिक सफर थमा

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
79%
2.1m/s
100%
मंगल
29 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें