🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,426.48 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,030.32 💵 USD / INR : ₹ 95.44 📈 Sensex : 78,154.25 (-0.49%) 📊 Nifty 50 : 24,471.70 (-0.46%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,426.48 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,030.32 💵 USD / INR : ₹ 95.44 📈 Sensex : 78,154.25 (-0.49%) 📊 Nifty 50 : 24,471.70 (-0.46%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रातों-रात बदली बिहार की जेलों की तस्वीर, 30 उपाधीक्षकों का ट्रांसफर; जानिए किसे कहां भेजा गया

Bihar Transfer News: बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग ने नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bihar Transfer News: बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग ने नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Bihar Transfer News: बिहार सरकार ने कारा प्रशासन में व्यापक बदलाव करते हुए राज्य की विभिन्न जेलों में कार्यरत 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया है. यह बदलाव केंद्रीय, मंडल और जिला कारागारों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है.

बेऊर जेल प्रकरण के बाद तेज हुई प्रशासनिक गतिविधियां

हाल के दिनों में बेऊर केंद्रीय कारा के अधीक्षक पर हुई कार्रवाई के बाद जेल प्रशासन में बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई थी. इसी क्रम में सरकार ने विभिन्न कारागारों में पदस्थापित उपाधीक्षकों की नई तैनाती का फैसला लिया है. इस बड़े स्तर के तबादले को कारा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है.

रात के अंधेरे में ट्रैक पर दिखी लोहे की प्लेट, चालक ने रोकी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस; टला हादसा

तुरंत नए पदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, वे बिना अनावश्यक विलंब किए अपने नए कार्यस्थल पर योगदान सुनिश्चित करें. विभाग के अनुसार यह निर्णय प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि जेल प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके.

कई मंडल और केंद्रीय काराओं में बदले गए अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार पूर्णिया निवासी राजेश कुमार मिश्रा को मुंगेर मंडल कारा का उपाधीक्षक बनाया गया है. अरवल के रामानुज राम को मोतिहारी केंद्रीय कारा में नई जिम्मेदारी मिली है. पश्चिम चंपारण के जितेंद्र प्रसाद गुप्ता को मधेपुरा मंडल कारा भेजा गया है, जबकि उसी जिले के सरवर इमाम खान को शेखपुरा मंडल कारा में पदस्थापित किया गया है.

भागलपुर में भोलानाथ और बौंसी ROB की हकीकत आई सामने, रेलवे और एजेंसियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

इसके अलावा भागलपुर के शिवमंगल प्रसाद को समस्तीपुर मंडल कारा, लखीसराय के प्रेमजीत कुमार को कटिहार मंडल कारा और नालंदा के धीरज कुमार को बेतिया मंडल कारा में उपाधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है. अधिसूचना में अन्य अधिकारियों के नए पदस्थापन का भी उल्लेख किया गया है.

रातों-रात बदली बिहार की जेलों की तस्वीर, 30 उपाधीक्षकों का ट्रांसफर; जानिए किसे कहां भेजा गया Ara Divisional Jail 1
रातों-रात बदली बिहार की जेलों की तस्वीर, 30 उपाधीक्षकों का ट्रांसफर; जानिए किसे कहां भेजा गया Ara Divisional Jail 2 1
इसे भी पढ़ें-भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां की अर्जी पर SDPO-थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों पर केस
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
34.7 ° C
34.7 °
34.7 °
50%
2.6m/s
47%
मंगल
35 °
बुध
39 °
गुरु
38 °
शुक्र
32 °
शनि
35 °

अन्य खबरें