Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से बरामद 6300 नशीले इंजेक्शनों के मामले में पुलिस जांच आगे बढ़ गई है. गिरफ्तार चारों आरोपितों से विस्तृत पूछताछ के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. कार्रवाई जिला औषधि निरीक्षक मो. परवेज अख्तर के आवेदन पर की गई. जब्त सामग्री में बुप्रेनोरफिन, फेनेर्गन और डायजेपाम इंजेक्शन शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार इन दवाओं के नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
चार अलग-अलग जगहों के आरोपित गिरफ्त में
पुलिस कार्रवाई में जिन लोगों को पकड़ा गया है, उनमें पूर्वी चंपारण और रक्सौल क्षेत्र के निवासी शामिल हैं. सभी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए. पूछताछ के दौरान उनसे नेटवर्क और सप्लाई चेन से संबंधित जानकारी जुटाई गई है.
सूचना मिलने के बाद हुई कार्रवाई
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो से सूचना मिलने के बाद विशेष अभियान चलाया गया. इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर इंजेक्शनों की खेप बरामद की. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खेप पटना से लाई जा रही थी और इसे सीमावर्ती इलाके तक पहुंचाने की तैयारी थी.
जांच में सामने आया तस्करी का तरीका
पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि इंजेक्शनों को सीमा क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए एक तय नेटवर्क काम करता था. आरोपितों ने यह भी बताया कि इस काम के बदले उन्हें अलग-अलग स्तर पर भुगतान मिलता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
मोबाइल डेटा खंगाल रही पुलिस
जांच एजेंसियां गिरफ्तार आरोपितों के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर रही हैं. कॉल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य डिजिटल जानकारियों के आधार पर पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस को उम्मीद है कि इससे सप्लाई चैन और उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
बरामद इंजेक्शनों को लेकर जांच जारी
बरामद तीनों प्रकार के इंजेक्शनों के नमूने जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी है. रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-
- मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसा: फायरमैन की जुबानी रेस्क्यू की कहानी, खिड़कियां तोड़ निकाले मरीज
- मुजफ्फरपुर अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 मरीज जिंदा जले, 25 से ज्यादा रेस्क्यू
- पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, अध्यक्ष समेत 12 पदों के लिए 23 जून को वोटिंग
- दोस्त की पत्नी संग युवक हुआ फरार, परिवारों में बवाल; थाने में घंटों चला हंगामा

