🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,348.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,788.52 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,348.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,788.52 💵 USD / INR : ₹ 95.95 📈 Sensex : 72,480.29 (-0.4%) 📊 Nifty 50 : 22,620.45 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur : ‘डायन’ का दाग, जान की कीमत! विरोध किया तो बुजुर्ग को दे दी मौत

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली, जहां ‘डायन’ कहने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पत्नी का बचाव करना एक बुजुर्ग को इतना भारी पड़ा कि भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में अंधविश्वास ने एक और जान ले ली, जहां ‘डायन’ कहने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. पत्नी का बचाव करना एक बुजुर्ग को इतना भारी पड़ा कि भीड़ ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. फतेहपुर गांव में शनिवार सुबह करीब आठ बजे यह वारदात हुई. मृतक की पहचान हबीब मियां के रूप में हुई है. परिजनों ने पड़ोस के कई लोगों पर मिलकर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

पत्नी को ‘डायन’ बताने का विरोध पड़ा भारी

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी पर पड़ोस के एक परिवार ने ‘डायन’ होने का आरोप लगाया था. उनका दावा था कि उनके घर में जन्मे बच्चे की तबीयत खराब है और वह दूध नहीं पी रहा, जिसका कारण उन्होंने महिला को बताया. इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष के लोग हबीब मियां के घर पहुंचे और उनकी पत्नी के साथ कहासुनी करने लगे. जब हबीब मियां ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही फकुली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है.

पुलिस का बयान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

फकुली थानेदार विष्णु पांडेय ने बताया कि पत्नी को डायन कहने के विरोध में हुए विवाद के दौरान बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-गरीबी की मार या अपराध की राह? प्रेग्नेंट पत्नी के इलाज के लिए चोरी, मौके पर धरा गया

इसे भी पढ़ें-जमुई में जुए के अड्डे पर छापा, 2 शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-पटना में उग्र प्रदर्शन, सड़क पर उतरे लोग, NH-139 किया ब्लॉक; जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल

इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद आज पहली दिल्ली यात्रा; सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से होगी मुलाकात

इसे भी पढ़ें-कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार

इसे भी पढ़ें-बिहार में नई जिम्मेदारी के साथ उभरे विजय चौधरी, डिप्टी सीएम बनकर संभाली अहम भूमिका

इसे भी पढ़ें-बिहार में नई सरकार का गठन, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, बने 24वें मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
94%
0m/s
0%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें