विज्ञापन

वायरल वीडियो

बंगाल चुनाव: अमित शाह के रोड शो में हंगामे के बाद 3 FIR, कई शिकायतों की जांच जारी

Bengal Election: कोलकाता में भवानीपुर सीट को लेकर चुनावी तनाव और बढ़ गया है. अमित शाह के रोड शो के दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं. घटना के बाद भाजपा और तृणमूल के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान हुए हंगामे का मामला अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है. इस घटना को लेकर अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं. अमित शाह, भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे थे. भवानीपुर से नामांकन के लिए आयोजित इस रोड शो के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. दक्षिण कोलकाता के कुछ हिस्सों में स्थिति बिगड़ गई और कालीघाट व हाजरा जैसे इलाकों में अशांति देखने को मिली. इस दौरान दोनों दलों के समर्थकों के बीच नारेबाजी भी हुई.

अलीपुर और कालीघाट थाने में दर्ज हुए मामले

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को हुई इस घटना के संबंध में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. इनमें से दो मामले अलीपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए हैं. एक प्राथमिकी चुनाव आयोग की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है, जिसमें चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला शामिल है.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दूसरा मामला पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दर्ज किया है. इसके अलावा एक और प्राथमिकी कालीघाट पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. यह मामला भी पुलिस की ओर से स्वतः संज्ञान के आधार पर दर्ज किया गया है.

दोनों दलों की ओर से भी शिकायतें

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तृणमूल और भाजपा दोनों पक्षों ने अलीपुर और कालीघाट थानों में अलग-अलग शिकायतें दी हैं. इन शिकायतों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आगे भी एफआईआर दर्ज की जा सकती है.

तृणमूल ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

तृणमूल प्रवक्ता रिजु दत्ता ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह निकम्मा चुनाव आयुक्त पहले लोगों के नाम हटाएगा. फिर भाजपा के इशारे पर बिहार और उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवाकर मतदान करने दिया जाएगा. कानून व्यवस्था विभाग के सभी शीर्ष अधिकारियों को बदल दिया जाएगा. फिर जब लोग विरोध करेंगे, तो तृणमूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

भाजपा ने भी दिया जवाब

वहीं भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि लोग अब तृणमूल के साथ नहीं हैं. लोग अब भाजपा के साथ हैं.

बयानबाजी से और गरमाई सियासत

घटना के बाद दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं. तृणमूल की ओर से चुनावी प्रक्रिया और प्रशासनिक फैसलों को लेकर सवाल उठाए गए, जबकि भाजपा की तरफ से दावा किया गया कि जनता का समर्थन अब बदल रहा है और उसका असर सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है.

रोड शो के दौरान हुई अव्यवस्था अब केवल एक कानून-व्यवस्था का मामला नहीं रह गई है, बल्कि यह बंगाल चुनाव के बीच एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता दिख रहा है. आने वाले दिनों में इस पर सियासी बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं.

इसे भी पढ़ें-रेलवे का धमाका! कोलकाता से ऋषिकेश के लिए स्पेशल ट्रेन, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्ले

इसे भी पढ़ें-मालदा कांड पर ममता बनर्जी भड़कीं, बोलीं-शांति बिगाड़ने की साजिश कर रहे BJP और चुनाव आयोग

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
50%
3.6m/s
1%
रवि
34 °
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °

अन्य खबरें