विज्ञापन

वायरल वीडियो

सारंडा जंगल से निकल गया एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Jharkhand News : झारखंड में माओवादी गतिविधियों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक मिसिर बेसरा जंगल क्षेत्र छोड़कर निकल गया है. हालांकि सुरक्षाबल अब भी सारंडा-कोल्हान में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित सारंडा-कोल्हान इलाके में सक्रिय शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. खुफिया एजेंसियों के अनुसार, लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों के दबाव के बीच वह जंगल क्षेत्र छोड़कर दूसरे इलाके में पहुंच गया है. हालांकि इस संबंध में सुरक्षा बलों की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

कई जिलों से होकर निकले होने की चर्चा

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ती घेराबंदी और लगातार ऑपरेशन के कारण उसने अपना ठिकाना बदलने का फैसला किया.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लगातार अभियानों से कमजोर पड़ा नेटवर्क

पिछले कुछ महीनों में सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर एंटी नक्सल अभियान चलाया है. कई मुठभेड़ों में इनामी उग्रवादी मारे गए हैं, जबकि अनेक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है. इन कार्रवाइयों के बाद माओवादी संगठन पर दबाव बढ़ने की बात कही जा रही है.

करीबी सहयोगियों के साथ बदल रहा था ठिकाना

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, मिसिर बेसरा अपने विश्वस्त सहयोगियों के साथ लगातार स्थान बदल रहा था ताकि सुरक्षाबलों की नजर से बच सके. यह भी कहा जा रहा है कि संगठन से जुड़े कुछ स्थानीय नेटवर्क की मदद से उसे जंगल क्षेत्र से बाहर निकलने में सहायता मिली.

आत्मसमर्पण की खबरों से बढ़ी हलचल

इधर, संगठन के कई पुराने सदस्यों द्वारा अलग-अलग राज्यों में आत्मसमर्पण किए जाने की सूचनाओं ने भी सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां तेज कर दी हैं. माना जा रहा है कि लगातार हो रहे सरेंडर और मुठभेड़ों ने संगठन के भीतर दबाव बढ़ा दिया है.

जंगलों में अब भी जारी है सर्च ऑपरेशन

सुरक्षाबलों ने सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में अभियान जारी रखा है. कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं. सुरक्षा एजेंसियां अब भी माओवादी नेटवर्क की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

इसे भी पढ़ें-ईंधन संकट के बीच झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल कोर्टों में होगी वर्चुअल सुनवाई

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बालू कारोबार पर सख्ती, बिना चालान पकड़े गये तो देना होगा 5 लाख का जुर्माना

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बढ़ेगी ट्रैफिक मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने MVI के 21 नए पदों को दी मंजूरी

इसे भी पढ़ें-झारखंड में मलेरिया का विस्फोट, 42 हजार पार केस; 5 जिले बने हॉटस्पॉट

इसे भी पढ़ें-रांची में उग्रवादी नेटवर्क पर वार, ईरबा के पास खदेड़कर पकड़े गए 2 आरोपी, कट्टा-सिम जब्त

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
60%
6.6m/s
100%
रवि
39 °
सोम
36 °
मंगल
39 °
बुध
37 °
गुरु
35 °

अन्य खबरें