🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

जूनियर नेशनल बास्केटबॉल के लिए जमशेदपुर में शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर

Jamshedpur News : पांडिचेरी में होने वाली जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की तैयारी शुरू हो गई है. जमशेदपुर के केपीएस कदमा में खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है. 17 मई तक चलने वाले कैंप में बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

Jamshedpur News : पांडिचेरी में होने वाली जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की तैयारी शुरू हो गई है. जमशेदपुर के केपीएस कदमा में खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है. 17 मई तक चलने वाले कैंप में बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

Jamshedpur News : पांडिचेरी में होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप को लेकर झारखंड की टीम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रविवार से जमशेदपुर के कदमा स्थित केपीएस परिसर में की गई, जहां चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं.

17 मई तक चलेगा विशेष ट्रेनिंग कैंप

झारखंड बास्केटबॉल टीम के इस कैंप में कुल 24 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 12 बालक और 12 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं. खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए फिटनेस, तकनीक और रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

यह प्रशिक्षण शिविर 17 मई तक चलेगा. कैंप के दौरान खिलाड़ियों की प्रदर्शन क्षमता को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके.

अंतरराष्ट्रीय कोच की देखरेख में अभ्यास

टीम को अनुभवी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच जेपी सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आधुनिक बास्केटबॉल तकनीक, टीम समन्वय और मैच रणनीति की बारीकियां सिखाई जा रही हैं.

प्रशिक्षण सत्र के दौरान खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट और नियमित अभ्यास मैच भी कराया जा रहा है ताकि प्रतियोगिता से पहले टीम पूरी तरह तैयार हो सके.

17 मई को पांडिचेरी के लिए रवाना होगी टीम

राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 29 मई तक पांडिचेरी में आयोजित होगी. इसमें देशभर की जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी. झारखंड की टीम 17 मई को प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होगी.

कैंप के उद्घाटन अवसर पर झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, मुख्तार आलम खान, आरिफ आफताब और सुप्रिया अजहर खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-स्वर्णरेखा नदी में मछलियों की मौत के बाद जांच तेज, ऑक्सीजन की कमी सामने आयी

इसे भी पढ़ें-ऑटो सेक्टर में टाटा मोटर्स का जलवा, एक महीने में 28% ग्रोथ

इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर में साइबर ठगी, टाटा मोटर्स कर्मचारी के खाते से 80 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
82%
2m/s
6%
रवि
26 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें