विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची में 2 दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, अधिकांश इलाकों में पानी की किल्लत के आसार

Ranchi Water Shortage: रांची में अगले दो दिनों तक शहर के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी. पाइप लाइन की मरम्मत के कारण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने यह निर्णय लिया है. लोगों से पहले से पानी का इंतजाम करने की अपील की गई है.

विज्ञापन

Ranchi Water Shortage: रांची में रहने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक पेयजल आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जानकारी दी है कि मरम्मत कार्य के कारण शहर के करीब 80 प्रतिशत हिस्से में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी. विभाग ने लोगों को पहले से आवश्यक पानी का इंतजाम करने की सलाह दी है.

जुमार पुल के पास होगा मरम्मत कार्य

पेयजल एवं स्वच्छता स्वर्णरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता के अनुसार, रूक्का शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत जुमार पुल के समीप राइजिंग पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी. विभाग का कहना है कि पाइप लाइन की मरम्मत जरूरी होने के कारण कुछ समय के लिए जलापूर्ति रोकने का निर्णय लिया गया है.

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती: 1 जुलाई से मेडिकल जांच, 1941 अभ्यर्थियों को बुलावा

इन दो दिनों तक रहेगी जलापूर्ति बाधित

मरम्मत कार्य के चलते रूक्का जलशोध संस्थान से 1 जुलाई 2026 और 2 जुलाई 2026 को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी. इसका असर शहर के अधिकांश क्षेत्रों पर पड़ेगा और बड़ी आबादी को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है.

विभाग ने की यह अपील

विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि दोनों दिनों की जरूरत को देखते हुए पहले से पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें. साथ ही जलापूर्ति बाधित होने से होने वाली असुविधा के लिए विभाग ने खेद भी जताया है.

इसे भी पढ़ें-

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
झारखंड में राशन लाभुकों के लिए खुशखबरी, बैकलॉग खत्म कर एकमुश्त वितरण की तैयारी
नौकरी पर मंडरा रहा संकट होगा दूर, JTET नियम बदलाव से शिक्षकों को राहत
झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार, सियासी हलचल तेज
लालू प्रसाद को रांची सिविल कोर्ट से राहत, इलाज के लिए सिंगापुर जाने की मिली अनुमति
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
38.6 ° C
38.6 °
38.6 °
37%
2m/s
100%
मंगल
37 °
बुध
39 °
गुरु
33 °
शुक्र
37 °
शनि
39 °

अन्य खबरें