BPSC Candidates Appointment Letter: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में चयनित 2027 अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति का इंतजार खत्म हो गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. कार्यक्रम में उन्होंने नए अधिकारियों को पद के साथ मिलने वाली जिम्मेदारी का एहसास कराया और कहा कि उनके हर फैसले का असर किसी न किसी परिवार पर पड़ेगा.
नियुक्ति पत्र पाने वालों में 70वीं बीपीएससी के सेकंड टॉपर शशांक गौरव भी शामिल रहे. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा.
भाई की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही ट्रेन से नहीं उतरे, अगले स्टेशन पर पकड़े गए 4 शराब तस्कर
CM सम्राट चौधरी ने बताया अफसर की जिम्मेदारी का मतलब
नए अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकारी पद केवल अधिकार नहीं, बल्कि सेवा की जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि अधिकारी जिस फाइल पर हस्ताक्षर करेंगे, उससे किसी परिवार का भला हो सकता है और उनके फैसले से लोगों के जीवन में बदलाव आएगा.
मुख्यमंत्री ने नए अफसरों से ईमानदारी के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारी जितने ईमानदार होंगे, बिहार उतनी तेजी से आगे बढ़ेगा.
विजेंद्र यादव ने 2005 से पहले के बिहार का किया जिक्र
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव भी मौजूद रहे. उन्होंने 2005 से पहले के बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय राज्य में सरकारी नौकरी मिलना आसान नहीं था.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद लोगों को रोजगार के अवसर मिलने लगे. अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी सरकार में भी बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है.
BPSC Candidates Appointment Letter: 2027 चयनित, 8 पद अब भी खाली
70वीं बीपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतिम परिणाम में कुल 2027 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. हालांकि, आठ पद खाली रह गए. इन पदों के लिए दिव्यांग अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके, जिसके कारण नियुक्ति नहीं हो पायी.
डॉक्टर से दोस्ती, फिर दुष्कर्म केस का डर दिखाकर करोड़ों की डील! 2.03 करोड़ वसूली का आरोप
फाइनल रिजल्ट में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की श्रद्धा पांडेय ने 593 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया. शशांक गौरव और आयुष विजॉय को 592-592 अंक मिले. दोनों की रैंक का फैसला निबंध में मिले अंकों के आधार पर किया गया.
टॉप-100 में 45 महिलाएं
70वीं बीपीएससी के परिणाम में महिला अभ्यर्थियों का प्रदर्शन भी खास रहा. टॉप-100 में 45 महिलाएं जगह बनाने में सफल रहीं. कुल चयनित अभ्यर्थियों में करीब 745 महिलाएं शामिल हैं.
वहीं, इस परीक्षा में दूसरे राज्यों के 333 अभ्यर्थियों का भी चयन हुआ है. अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 528 अंक और एससी वर्ग का कटऑफ 493 अंक रहा.
PT के करीब 18 महीने बाद आया फाइनल रिजल्ट
70वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट प्रारंभिक परीक्षा के करीब 18 महीने बाद जारी किया गया. आयोग ने 20 जून को सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी. अब नियुक्ति पत्र मिलने के साथ चयनित अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है.
इसे भी पढ़ें-



