🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,837.26 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,402.83 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 74,314.59 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,270.60 (0.23%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,837.26 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,402.83 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 74,314.59 (0.42%) 📊 Nifty 50 : 23,270.60 (0.23%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : डीएम ने हरी झंडी दिखाकर निकाली जागरूकता रैली, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

Bhagalpur Swachhata Hi Seva 2026 : भागलपुर में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान की शुरुआत हो गई है. डीएम अलंकृता पांडेय ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश दिया. अब 2 अक्टूबर तक जिलेभर में श्रमदान, जन-जागरूकता और स्वच्छता से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Swachhata Hi Seva 2026 : भागलपुर में 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान की शुरुआत हो गई है. डीएम अलंकृता पांडेय ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर लोगों को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश दिया. अब 2 अक्टूबर तक जिलेभर में श्रमदान, जन-जागरूकता और स्वच्छता से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Swachhata Hi Seva 2026: भागलपुर में गुरुवार से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान की शुरुआत हो गई. जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली के जरिए लोगों को स्वच्छता अपनाने, कचरे के उचित प्रबंधन और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया.

अधिकारियों, कर्मियों और आमजनों ने अभियान में भाग लेकर स्वच्छ एवं सुंदर भागलपुर के निर्माण का संकल्प लिया.

दो देसी कट्टा और 36 कारतूस के साथ बबलू मंडल गिरफ्तार

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेंगी गतिविधियां

जिला प्रशासन के अनुसार स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा. इस दौरान सभी प्रखंडों और ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा.

स्वच्छता को जन-व्यवहार बनाने पर जोर

अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों के दैनिक जीवन और व्यवहार का हिस्सा बनाना है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण, कचरा प्रबंधन और सामूहिक जिम्मेदारी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा.

जिलेवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, अपने घर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें तथा कचरे का उचित प्रबंधन कर स्वच्छ एवं स्वस्थ भागलपुर के निर्माण में सहयोग दें.

इसे भी पढ़ें-

पॉलिटेक्निक शिविर के 380 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली राहत किट
हथियार लहराते दो युवतियों के साथ डांस करता युवक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
27 ° C
27 °
27 °
89%
3.1m/s
100%
गुरु
28 °
शुक्र
34 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
36 °

अन्य खबरें