Telangana Car Accident : रविवार सुबह NH-365BB पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. जगदीश बाबू की मौत हो गई. वह करीब 7:15 बजे कार से खम्मम से हैदराबाद जा रहे थे. पिल्ललामर्री के पास उनकी कार अचानक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में तुरंत आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई.
कमिश्नरेट से CID और इंटेलिजेंस तक बदली जिम्मेदारी, 35 IPS अफसरों का फेरबदल
डॉ. जगदीश बाबू कार के अंदर ही फंस गए और गंभीर रूप से झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई. पुलिस हादसे की जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना के वक्त उन्हें नींद आ गई होगी, जिसके कारण कार पर नियंत्रण नहीं रहा.
Telangana Car Accident : टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ. पिल्ललामर्री के पास कार डिवाइडर से टकराई और इसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि डॉक्टर को वाहन से बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका.
Suryapet, Telangana: A neurosurgeon died after his car rammed into a divider and caught fire on National Highway 365 in Suryapet at around 7 AM. The deceased has been identified as Dr. Jagadeesh, a neurosurgeon at Mamata Hospital in Khammam and a native of Wyra. He was returning…
— ANI (@ANI) September 20, 2026
शव की पहचान में भी हुई परेशानी
कार में फंसे डॉ. जगदीश बाबू बुरी तरह झुलस गए. उनका शरीर इतनी ज्यादा जल चुका था कि शव की पहचान करने में भी परेशानी हुई. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की.
परिवार से मिलने हैदराबाद जा रहे थे
पुलिस के अनुसार डॉ. जगदीश बाबू का परिवार हैदराबाद में रहता है और वह खम्मम से वहां जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. पुलिस ने परिवार को दुर्घटना की जानकारी दे दी है. उनके परिवार के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
पाकिस्तानी जंगी पोत की खतरनाक हरकत, भारतीय युद्धपोत से टक्कर पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख थे डॉक्टर
डॉ. जगदीश बाबू खम्मम के एक निजी मेडिकल कॉलेज में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख थे. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद सूर्यापेट से डॉक्टरों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सूर्यापेट सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.
नींद आने की आशंका, जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि संभवत: डॉक्टर को वाहन चलाते समय नींद आ गई होगी. हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें-



