🟡 Gold (10g) : ₹ 1,31,829.05 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,892.18 💵 USD / INR : ₹ 95.78 📈 Sensex : 74,828.25 (-0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,446.80 (0.5%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,31,829.05 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,892.18 💵 USD / INR : ₹ 95.78 📈 Sensex : 74,828.25 (-0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,446.80 (0.5%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

IndiGo Flight : टेक्निकल खराबी के बाद करीब एक घंटे में लंदन लौटी फ्लाइट, हीथ्रो पर सुरक्षित लैंडिंग

IndiGo Flight 6E 04 : लंदन से नई दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई. पायलटों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए वापस लौटने का फैसला किया और विमान को हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद लौटे बोइंग 787-9 का मेंटेनेंस चेक जारी है.

विज्ञापन

IndiGo Flight 6E 04 : लंदन से नई दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई. पायलटों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए वापस लौटने का फैसला किया और विमान को हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद लौटे बोइंग 787-9 का मेंटेनेंस चेक जारी है.

विज्ञापन

IndiGo Flight : लंदन से नई दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 04 में टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद पायलटों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए विमान को वापस लंदन ले जाने का फैसला किया. ANI न्यूज एजेंसी के अनुसार, एयरक्राफ्ट को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया.

करीब एक घंटे हवा में रहने के बाद लौटा विमान

PTI न्यूज एजेंसी के अनुसार, उड़ान निगरानी वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी में बताया गया कि लंदन हीथ्रो से दिल्ली के लिए संचालित उड़ान संख्या 6E 04 का बोइंग 787-9 विमान करीब एक घंटे तक हवा में रहने के बाद वापस लौट गया.

इसे भी पढ़ें-320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में क्यों नहीं लगेगा झटका? पहली बार लगी ये तकनीक

विमान ने बुधवार को भारतीय समयानुसार करीब 12 बजकर 40 मिनट पर उड़ान भरी थी और लगभग दो बजे लंदन हीथ्रो लौट आया. तकनीकी समस्या सामने आने के बाद पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया.

एयरक्राफ्ट का मेंटेनेंस चेक जारी

इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि एयरक्राफ्ट का मेंटेनेंस चेक जारी है. सभी जरूरी मंजूरी मिलने के बाद विमान फिर से ऑपरेशन शुरू कर देगा.

इंडिगो की ओर से तकनीकी समस्या के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. विमान में सवार यात्रियों की संख्या का भी अभी पता नहीं चल सका है.

इसे भी पढ़ेंसरकारी अस्पताल में AC फटने के बाद नवजात यूनिट में लगी आग, 3 शिशुओं की मौत

SOP के तहत पायलटों ने लिया फैसला

तकनीकी खराबी आने के बाद पायलटों ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को फॉलो करते हुए वापस लंदन लौटने का फैसला किया. इसके बाद विमान को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया.

इसे भी पढ़ें-

पाकिस्तानी जंगी पोत की खतरनाक हरकत, भारतीय युद्धपोत से टक्कर पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
UCC पर अमित शाह का ऐलान, NDA के 21 राज्यों में लागू होगी समान नागरिक संहिता
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
88%
5.4m/s
100%
बुध
26 °
गुरु
25 °
शुक्र
24 °
शनि
30 °
रवि
32 °

अन्य खबरें