🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गंगा का तटबंध कटने से साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द; कई का बदला रूट

Sahibganj Rail Traffic : सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा का तटबंध कटने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए साहिबगंज-भागलपुर के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी.

विज्ञापन

Sahibganj Rail Traffic : सकरीगली और महाराजपुर के बीच गंगा का तटबंध कटने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है. डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए साहिबगंज-भागलपुर के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी.

विज्ञापन

Sahibganj Rail Traffic : साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड में सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा नदी का तटबंध कटने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया है. तटबंध कटने के कारण डाउन लाइन पर यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है, जबकि अप लाइन पर सीमित गति से ट्रेनों का परिचालन जारी है. रेलवे ने प्रभावित स्थान पर बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया है. बहाली का काम चौबीसों घंटे युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द रेल सेवाओं को सामान्य किया जा सके.

रेल परिचालन प्रभावित होने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने, कुछ ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाने तथा कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट या शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए साहिबगंज और भागलपुर के बीच पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें भी चलाने की व्यवस्था की गयी है.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Sahibganj Rail Traffic : 4 अक्टूबर से इन ट्रेनों का परिचालन रद्द

04 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली यात्रा के लिए 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू को रद्द किया गया है.
वहीं, 05 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली यात्रा के लिए 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू, 63421 अजीमगंज-साहिबगंज मेमू, 63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू, 53411 बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर और 13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.

इसके अलावा 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू, 53487, 53485, 53481 और 53483 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर, 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू, 63422 साहिबगंज-अजीमगंज मेमू, 63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू और 53412 साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर भी रद्द रहेंगी.

63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू, 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस, 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर, 53490, 53488, 53484 और 53486 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर तथा 53406 साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर का भी 05 अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा के लिए परिचालन रद्द रहेगा.

कई लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला रूट

रेलवे ने प्रभावित रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया है.

15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल, 20508 आनंद विहार टर्मिनल-सैरांग राजधानी एक्सप्रेस, 04 अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा के लिए जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर चलेंगी. 15734 भटिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस की 03 अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा को भी जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर डायवर्ट किया गया है.

14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस की 04 अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा जमालपुर-मुंगेर-कटिहार-मालदा टाउन होकर चलेगी.

05 अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा के लिए 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट होकर चलाया जाएगा.

वहीं, 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस की 05 अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा को किऊल-झाझा-आसनसोल होकर डायवर्ट किया गया है.

कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोका जाएगा

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त करने और कुछ को निर्धारित स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से शुरू करने का फैसला किया है.

53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर की 05 अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा बरहरवा में समाप्त होगी. 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस साहिबगंज में शॉर्ट टर्मिनेट होगी. 63063 बर्धमान-साहिबगंज मेमू तीनपहाड़ में शॉर्ट टर्मिनेट होगी.

इसके अलावा 13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस 05 अक्टूबर को साहिबगंज से शुरू होगी. 63064 साहिबगंज-बर्धमान मेमू भी तिनपहाड़ से शुरू होगी.

06 अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा के लिए 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर जमालपुर से और 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर बरहरवा से शुरू होगी.

यात्रियों के लिए साहिबगंज-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें

रेल परिचालन प्रभावित होने के बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

साहिबगंज से भागलपुर के लिए दो पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. ये ट्रेनें साहिबगंज से सुबह 09:30 बजे और शाम 17:00 बजे रवाना होंगी और 05 अक्टूबर को वापस आएंगी.

इसके अलावा एक भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भागलपुर से रात 22:00 बजे रवाना होगी और 05 अक्टूबर को वापस आएगी.

रेलवे की ओर से प्रभावित स्थल पर बहाली का काम तेजी से जारी है. अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम चौबीसों घंटे काम कर रही है, ताकि तटबंध की समस्या को दूर कर रेल परिचालन को जल्द सामान्य किया जा सके.

05 अक्टूबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • 63402 मालदा टाउन-साहिबगंज मेमू
  • 63421 अजीमगंज-साहिबगंज मेमू
  • 63411 साहिबगंज-भागलपुर मेमू
  • 53411 बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर
  • 13427 हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 63405 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू
  • 53487 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 53485 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 53481 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 53483 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर
  • 63401 साहिबगंज-मालदा टाउन मेमू
  • 63422 साहिबगंज-अजीमगंज मेमू
  • 63412 भागलपुर-साहिबगंज मेमू
  • 53412 साहिबगंज-बरहरवा पैसेंजर
  • 63074 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू
  • 13428 साहिबगंज-हावड़ा एक्सप्रेस
  • 53408 जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर
  • 53490 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर
  • 53488 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर
  • 53406 साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर
  • 53484 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर
  • 53486 राजमहल-तीनपहाड़ पैसेंजर

04 अक्टूबर से शुरू होने वाली यात्रा में रद्द ट्रेन:

  • 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू

डायवर्ट होकर चलेंगी ये ट्रेनें

  • 15657 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल — जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर
  • 20508 आनंद विहार टर्मिनल-सैरांग राजधानी एक्सप्रेस — जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर
  • 15734 भटिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस — जमालपुर-मुंगेर-कटिहार होकर
  • 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस — जमालपुर-मुंगेर-कटिहार-मालदा टाउन होकर
  • 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस — भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट होकर
  • 13072 जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस — भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट होकर
  • 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस — किऊल-झाझा-आसनसोल होकर

शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी ये ट्रेनें

  • 53029 अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर — बरहरवा में शॉर्ट टर्मिनेट
  • 13410 किऊल-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस — साहिबगंज में शॉर्ट टर्मिनेट
  • 63063 बर्धमान-साहिबगंज मेमू — तीनपहाड़ में शॉर्ट टर्मिनेट
  • 13409 मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस — साहिबगंज से शुरू
  • 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर — जमालपुर से शुरू
  • 53030 भागलपुर-अजीमगंज पैसेंजर — बरहरवा से शुरू
  • 63064 साहिबगंज-बर्धमान मेमू — तिनपहाड़ से शुरू

यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

  • साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर स्पेशल — साहिबगंज से सुबह 09:30 बजे
  • साहिबगंज-भागलपुर पैसेंजर स्पेशल — साहिबगंज से शाम 17:00 बजे
  • भागलपुर-साहिबगंज पैसेंजर स्पेशल — भागलपुर से रात 22:00 बजे

ये स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की सुविधा के लिए चलायी जाएंगी.

इसे भी पढ़ें-

बंगाल में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए मिलेगा 600 रुपये तक का लोन, जानें कैसे मिलेगी सुविधा
पूर्व रेलवे में कबाड़ से जुगाड़, पुरानी रेल सामग्री से तैयार हुईं भोलू और हाथियों की प्रतिमाएं
बी. आर. सिंह अस्पताल में जटिल हृदय रोगों का सफल इलाज, 95 वर्षीय मरीज को पेसमेकर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
66%
3.6m/s
0%
रवि
30 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
28 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें