विज्ञापन

वायरल वीडियो

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाइ अलर्ट; गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, छुट्टी पर गए सभी जवानों को वापस बुलाया

Operation Sindoor: बुधवार सुबह भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत मिसाइलों और ड्रोन से किए गए सटीक हमलों में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए।. इस साहसिक कार्रवाई के बाद, गृह मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि छुट्टी पर गए सभी जवानों को तत्काल ड्यूटी पर वापस बुलाया जाए.

विज्ञापन

Operation Sindoor: बुधवार सुबह भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत मिसाइलों और ड्रोन से किए गए सटीक हमलों में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए।. इस साहसिक कार्रवाई के बाद, गृह मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि छुट्टी पर गए सभी जवानों को तत्काल ड्यूटी पर वापस बुलाया जाए.

विज्ञापन

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर एक करारा प्रहार किया है. बुधवार सुबह भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत मिसाइलों और ड्रोन से किए गए सटीक हमलों में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए।. इस साहसिक कार्रवाई के बाद, गृह मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि छुट्टी पर गए सभी जवानों को तत्काल ड्यूटी पर वापस बुलाया जाए.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. ऑपरेशन सिंदूर, जो कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का सीधा जवाब है, में भारतीय सुरक्षा बलों ने अचूक निशाना साधते हुए आतंकियों के मंसूबों को धूल में मिला दिया है.

80 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन में 80 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है. यह पिछले कई वर्षों में आतंकवादियों के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी और सुव्यवस्थित सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है. रक्षा मंत्रालय के उच्च अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पूर्णतः सटीक, नियंत्रित और गैर-उत्तेजक थी. भारतीय बलों ने किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया, बल्कि केवल आतंकी संगठनों के गढ़ों को ध्वस्त किया है.

जनरल नरवणे के रहस्यमयी संकेत

पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए एक रहस्यमयी पोस्ट ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. उन्होंने लिखा, “अभी पिक्चर बाकी है…” उनके इस बयान को कई रक्षा विशेषज्ञ भारत की ओर से भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई के संकेत के रूप में देख रहे हैं. रक्षा विश्लेषक नितिन ए. गोखले ने भी इसी तरह का इशारा करते हुए लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर – पहला चरण पूर. आगे और कुछ? कौन जानता है.”

इसे भी पढ़ें-

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
71%
2.4m/s
0%
शुक्र
20 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °
मंगल
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन