विज्ञापन

वायरल वीडियो

Operation Sindoor: राष्ट्रपति से मिले PM मोदी; ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की दी जानकारी

Operation Sindoor:' ऑपरेशन सिंदूर' के सफल समापन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी. इस मुलाकात की तस्वीरों में प्रधानमंत्री के चेहरे पर गर्व और संतोष के भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिए.  

विज्ञापन

Operation Sindoor:' ऑपरेशन सिंदूर' के सफल समापन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी. इस मुलाकात की तस्वीरों में प्रधानमंत्री के चेहरे पर गर्व और संतोष के भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिए.  

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल समापन के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी. इस मुलाकात की तस्वीरों में प्रधानमंत्री के चेहरे पर गर्व और संतोष के भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिए.  

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी, जिसके बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही थी. जब भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दे रही थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे अभियान की बारीकी से निगरानी कर रहे थे.

रात के अंधेरे में ध्वस्त हुए आतंकी ठिकाने

देश की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मंगलवार देर रात, भारतीय सेना की तीनों सेवाओं ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और POK में आतंकियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया. रक्षा मंत्रालय ने तुरंत एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी ढांचों पर हमला किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें निर्देशित किया जा रहा था.” भारत ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है और लक्ष्य के चयन और क्रियान्वयन में संयम बरता गया है.  

इसे भी पढ़ें-

घातक हथियारों का इस्तेमाल

भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘स्टैंड-ऑफ’ हथियारों, ड्रोन, और गोला-बारूद सहित अन्य आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया. मुरीदके, बहावलपुर, कोटली, मुजफ्फराबाद, सियालकोट और बरनाला में स्थित आतंकी ठिकानों पर अचूक हमले किए गए.

‘सिंदूर’ नाम का महत्व

इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम देने का उद्देश्य उन महिलाओं के प्रति सम्मान जताना है, जिन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में अपने पतियों को खो दिया. भारतीय परंपरा में सिंदूर विवाहित महिलाओं के सुहाग का प्रतीक है.

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को दी गई जानकारी

ऑपरेशन के बाद, भारत ने अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब सहित कई प्रमुख देशों को पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर सैन्य हमले की जानकारी दी.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
[hc24_video]
Patna
clear sky
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
71%
2.4m/s
0%
शुक्र
20 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °
मंगल
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन