विज्ञापन

वायरल वीडियो

EC Press Conference: रविवार को निर्वाचन आयोग बुलाएगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, वोट चोरी आरोपों का देगा जवाब

Election Commission Press Conference: निर्वाचन आयोग रविवार को विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला रहा है. आमतौर पर केवल चुनाव कार्यक्रम की घोषणाओं के लिए ही आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है, लेकिन इस बार इसकी वजह वोट चोरी के आरोप बताए.

विज्ञापन

Election Commission Press Conference: निर्वाचन आयोग रविवार को विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला रहा है. आमतौर पर केवल चुनाव कार्यक्रम की घोषणाओं के लिए ही आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करता है, लेकिन इस बार इसकी वजह वोट चोरी के आरोप बताए.

विज्ञापन

Election Commission Press Conference: चुनाव आयोग ने रविवार को विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया है. आमतौर पर केवल चुनाव कार्यक्रम की घोषणाओं के लिए ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जाते हैं. लेकिन इस बार आयोग ने ऐसा कदम उठाया है जो सामान्य नहीं माना जाता. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में किस विषय पर चर्चा होगी, लेकिन अधिकारियों ने संकेत दिया है कि यह उन आरोपों से संबंधित है जो आयोग पर लगाए गए हैं.

राहुल गांधी ने लगाया मतदाता डेटा में हेराफेरी का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कई बार आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में मतदाता सूची में हेराफेरी कर ‘वोट चोरी’ की गई है. उन्होंने दावा किया है कि कुछ मतदाता गलत तरीके से जोड़े या हटाए गए हैं.

चुनाव आयोग ने मांगा हलफनामा और चेताया माफी के लिए

निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी से उन लोगों के नाम और हस्ताक्षरित घोषणापत्र प्रस्तुत करने को कहा है, जिनके मामले में उनका दावा है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई. आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगर नेता प्रतिपक्ष इस दावे के समर्थन में हलफनामा पेश करने में विफल रहते हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी.

SIR पर भी उठ रहे सवाल

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष ने भी सवाल खड़े किए हैं. विपक्षी दलों का दावा है कि इस प्रक्रिया से लाखों पात्र मतदाता बिना आवश्यक दस्तावेजों के वोटिंग से वंचित हो सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आयोग से बिहार में हटाए गए 65 लाख मतदाताओं के विवरण और उन्हें सूची में शामिल न करने के कारणों को प्रकाशित करने का निर्देश भी दिया है.

इसे भी पढ़ें-

भारत बनेगा अभेद्य किला; पीएम मोदी ने लाल किले से लॉन्च किया सुदर्शन चक्र मिशन

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की योजना की शुरू

लाल किले से ट्रंप के टैरिफ पर पीएम मोदी का पलटवार – ‘मोदी दीवार बनकर डटा है’

धोनी के फैसले से टूटा दिल, सहवाग का बड़ा खुलासा – तेंदुलकर ने ऐसे बदली सोच

आज 79वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले से पीएम मोदी का 12वां संबोधन

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
21.7 ° C
21.7 °
21.7 °
77%
2.7m/s
29%
गुरु
30 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
29 °

अन्य खबरें

विज्ञापन