🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में डीएम संग अधिकारियों ने किया योग, बोले- रोज करें अभ्यास

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड इंडोर स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी समेत प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने योगाभ्यास में भाग लिया. कार्यक्रम में नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए लोगों से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई.

विज्ञापन

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड इंडोर स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी समेत प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने योगाभ्यास में भाग लिया. कार्यक्रम में नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताते हुए लोगों से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई.

विज्ञापन

International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सैंडिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार, कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

दुनिया में बढ़ी भारतीय योग पद्धति की स्वीकार्यता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि योग की जड़ें भारत की प्राचीन परंपरा में हैं और आज इसकी उपयोगिता को विश्व स्तर पर मान्यता मिल रही है. उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में लोग योग को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बना रहे हैं. यह केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा देने का माध्यम भी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है स्वस्थ शरीर और मन

डीएम ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है. योग व्यक्ति को एकाग्रता, आत्मविश्वास और संतुलन प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से न केवल शरीर सक्रिय रहता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

योग पूरे शरीर को करता है सक्रिय

अपने अनुभव साझा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि नियमित योगाभ्यास उनकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे उन्हें ऊर्जा और कार्य करने की क्षमता मिलती है. उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जहां कई खेल गतिविधियां शरीर के कुछ हिस्सों तक सीमित रहती हैं, वहीं योग पूरे शरीर और उसके आंतरिक तंत्र को सक्रिय बनाए रखने में सहायक होता है.

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया. योग दिवस के मौके पर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में सफाई कर्मियों ने उठाई 5 प्रमुख मांगें, हड़ताल की दी चेतावनी
नवगछिया में मुहर्रम को शांतिपूर्ण बनाने की पहल, पुलिस अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल
भागलपुर का तिलकामांझी चौक बदल रहा पहचान, कुछ दिनों में दिखेगा बिल्कुल नया नजारा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
66%
3.1m/s
8%
रवि
34 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
37 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें