विज्ञापन

वायरल वीडियो

श्रावणी मेला के लिए बरहनी-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Shravani Mela Special Train के तहत रेलवे ने बढ़नी और देवघर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन 28 जुलाई से दोनों दिशाओं में 33-33 फेरे लगाएगी. भागलपुर, सुल्तानगंज, मुंगेर, बाराहाट और बांका समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा.

विज्ञापन

Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. रेलवे प्रशासन ने बरहनी और देवघर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 33-33 फेरे लगाएगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी.

रेलवे के अनुसार, 05028 बढ़नी–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन 28 जुलाई 2026 से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन रोजाना दोपहर 3:20 बजे बढ़नी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी.

सरकारी स्कूलों में ‘पुलिस दीदी’ अभियान, बच्चों को किया जागरूक

यात्रा के दौरान ईस्टर्न रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, बाराहाट और बांका स्टेशनों पर इसका ठहराव निर्धारित किया गया है.

देवघर से बरहनी के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

वापसी दिशा में 05027 देवघर–बरहनी श्रावणी मेला स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन 29 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन संचालित होगी. यह ट्रेन रोजाना शाम 6:45 बजे देवघर से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी.

भागलपुर में 19 जुलाई से शुरू होंगे आदर्श विद्यालय, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

इस ट्रेन का ठहराव बांका, बाराहाट, भागलपुर, सुल्तानगंज और मुंगेर स्टेशनों पर होगा.

श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसी अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह विशेष व्यवस्था की है. अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन से पूर्वी भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-जमुनिया नाला पर आकार ले रहा 11 करोड़ का पुल, 40 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
81%
4.5m/s
95%
रवि
28 °
सोम
35 °
मंगल
31 °
बुध
32 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें